मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस किरदार में नजर आएंगे महानायक

Rounak Dey
24 Feb 2022 10:18 AM IST
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस किरदार में नजर आएंगे महानायक
x
लेकिन अब अगर सबकुछ अच्छा रहा तो ये फिल्म बिना किसी दिक्कत के 4 मार्च को रिलीज हो जाएगी।

सिनेमा के सबसे दिग्गज कलाकारों में से एक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक ऐसे महानायक हैं, जो कि फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को सरप्राइज कर देते हैं। उनका अभिनय लोगों को इतना पसंद आता है कि एक फिल्म के रिलीज हो जाने पर तुरंत ही हर कोई उनकी अगली फिल्म का इंतजार करने लगता है। आपको बता दें कि अमिताभ इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनके आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स कमाल के होने वाले हैं, जिनमें से एक अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म 'झुंड' (Jhund) भी है।

लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, वहीं कई लोग महानायक की इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड भी है। हालांकि इस बीच लोगों का क्रेज देखते हुए मेंकर्स ने 'झुंड' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। झुंड एक ऐसी कहानी है जो एक फुटबॉल कोच और उनकी टीम की यात्रा को दर्शाती है। जिसमें एक कोच है, जिसका उद्देश्य मुश्किल परिस्थितियों में बच्चों को एक साथ लाना है और उन्हें जिंदगी जीने और उनके जीवन को बदलने का एक नया मकसद देना है। इस फिल्म में फुटबॉल कोच की भूमिका अमिताभ बच्चन निभा रहें हैं। वहीं इस फिल्म को नागराज पोपटराव मंजुले द्वारा निर्देशित किया गया है।



ट्रेलर में मेगास्टार अमिताभ बच्चन का जो अवतार देखने को मिल रहा है, वो पहले कभी भी उनकी किसी फिल्म में नहीं देखा गया। बच्चों को प्रेरित करने और उनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव लाने वाले कोच की भूमिका निभाना सच में महानायक के लिए आसान नहीं रहा होगा।
झुंड का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ, राज हिरेमठ, नागराज पोपटराव मंजुले, गार्गी कुलकर्णी, मीनू अरोड़ा और संदीप सिंह द्वारा टी-सीरीज़, तांडव फिल्म्स एंटरटेनमेंट और एटपत के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म को 4 मार्च, 2022 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि इस फिल्म को पिछले साल ही रिलीज किया जाना था। लेकिन कोविड-19 के कारण फिल्म को अपनी रिलीज की तारीख को कई बार आगे बढ़ाना पड़ा। लेकिन अब अगर सबकुछ अच्छा रहा तो ये फिल्म बिना किसी दिक्कत के 4 मार्च को रिलीज हो जाएगी।


Next Story