मनोरंजन

अमिताभ बच्चन का हुआ बुरा हाल, वीडियो हो रहा वायरल

jantaserishta.com
26 Oct 2021 10:03 PM IST
अमिताभ बच्चन का हुआ बुरा हाल, वीडियो हो रहा वायरल
x

सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' में हॉटसीट पर बैठे हुए एक कंटेस्टेंट ने नाना पाटेकर की ऐसी नकल की जिसे देख अमिताभ बच्चन अपनी हंसी को रोक नहीं पाए. नाना पाटेकर के 'एक मच्छर' डायलॉग से कंटेस्टेंट ने कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होकर जैकपोट तक के सफर को कुछ ऐसे बयां किया कि वहां मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लग गए. सोनी टीवी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए प्रोमो में, आदित्य नाम के एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को बताया कि एक समय था जब वह अक्सर सिनेमाघरों में फिल्में देखते थे. लेकिन अब यह मुमकिन नहीं हो रहा है. आदित्य को फिल्में देखने का शौक है. उन्होंने कहा कि कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें आदित्य ने 10 से अधिक बार देखा है और उनकी डायलॉग भी उन्हें जुबानी याद है.

जब अमिताभ ने उन्हें एक नमूना पेश करने के लिए कहा, तो आदित्य ने नाना पाटेकर को मिमिक करते हुए एक मजेदार एक्ट सभी के सामने पेश किया. उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा कि अगर नाना हॉट सीट पर होंगे तो वह क्या करेंगे यह मैं आप के सामने पेश करता हूं. सबसे पहले आदित्य ने नाना पाटेकर जैसी हंसी निकाली और फिर बिल्कुल नाना की शैली में उनकी तरह अपना हाथ भी अपने सिर के पीछे रख लिया, जिससे देख अमिताभ बच्चन जोर जोर से हंसने लगे. इसके बाद आदित्य ने नाना के मशहूर एक मच्छर डायलॉग को एक केबीसी स्टाइल ट्विस्ट दिया और कहा "एक मुश्किल सवाल. एक मुश्किल सवाल, सारी लाइफलाइन खतम कर देता है. पहले एसएमएस करो, प्राथमिकी ऑफलाइन ऑडिशन, दूसरा ऑनलाइन ऑडिशन, और फिर यहां हॉट सीट पर आकर बैठ जाओ. इतनी मुश्किल से एक इंसान आता है, सबसे तेज उंगली पहले कर के और हर एक मुश्किल सवाल का जवाब देकर यहां तक आता है. लेकिन यह एक मुश्किल सवाल, एक मुश्किल सवाल सारी लाइफलाइन खतम कर देता है.

हॉटसीट पर बैठकर आदित्य ने पेश किए इस एक्ट से अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित होंगे और वह उनकी सराहना करते हुए कहेंगे, "वाह, क्या बात है." आपको बता दें नाना पाटेकर का यह मशहूर डायलॉग फिल्म 'यशवंत' से है और इस फिल्म का निर्देशन अनिल मट्टू ने किया था. यह फिल्म 1997 में रिलीज़ हुई थी और इसमें मधु ने भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story