मनोरंजन

बेटे अभिषेक बच्चन की जीत पर गदगद हुए अमिताभ बच्चन, पोस्ट लिख जाहिर की खुशी

jantaserishta.com
2 Oct 2025 9:24 AM IST
बेटे अभिषेक बच्चन की जीत पर गदगद हुए अमिताभ बच्चन, पोस्ट लिख जाहिर की खुशी
x
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज स्टार अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पिता की कविताओं के अंश अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अपने बेटे अभिषेक बच्चन की जीत पर खुशी जाहिर की है।
अभिषेक बच्चन की पेशेवर कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स (जेपीपी) प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में जीत गई है। टीम ने हरियाणा स्टीलर्स को 37-37 के स्कोर से हरा दिया है। इस खुशी को हाजिर करते हुए अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, " जीत गए, जीत गए ! फिर से जीत गए…अभिषेक बच्चन…। क्या खेल है...आपकी टीम जेपीपी-कबड्डी में जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो बार की चैंपियन को हराया…वो भी आपके स्टार खिलाड़ी के बिना जो घायल हो गया था।" एक्टर ने आगे लिखा," टीम को मेरी शुभकामनाएं...इस सीजन में यह जीत और कुछ अन्य जीतें, कहीं बेहतर विरोधियों के खिलाफ चरित्र और इच्छाशक्ति को दर्शाती हैं।
फैंस भी एक्टर के पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं और अभिषेक बच्चन को जीत की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यस सर...टीम अलग-अलग स्तर पर ऊर्जा दिखा रही है और कुछ गलतियां कर रही है, लेकिन उनका जोश हाई है।
एक अन्य यूजर ने लिखा, "बिल्कुल प्रेरणादायक जीत! जिस तरह से जयपुर पिंक पैंथर्स ने एक प्रमुख खिलाड़ी के बिना अपना धैर्य बनाए रखा। वह सच्ची गहराई और लड़ाई की भावना को दर्शाता है।" वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर की 'आंखें-2', 'आंख मिचौली', 'कल्कि 2', 'ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट', 'भूतनाथ-2', और 'रामायण' जैसी फिल्में आने वाली हैं। ये सभी फिल्में साल 2026 और 2027 तक रिलीज होंगी। अमिताभ बच्चन की आखिरी रिलीज फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' थी, जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story