मनोरंजन
'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले- वो...
jantaserishta.com
31 Aug 2026 12:57 PM IST

x
मुंबई: अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सिर्फ पिता और बेटे का रिश्ता नहीं, बल्कि दोस्ती का रिश्ता भी है। अमिताभ कई मौकों पर अभिषेक के बारे में कुछ न कुछ बातें बताते रहते हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ से उनके और अभिषेक के रिश्ते को लेकर बात की। इस दौरान बिग बी ने अभिषेक की खाने से जुड़ी एक ऐसी आदत के बारे में बताया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।
दरअसल, शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से कहा कि उनका और अभिषेक का रिश्ता काफी अच्छा और दोस्ताना है। इस पर अमिताभ ने कहा, "मैं अभिषेक को अपना दोस्त मानता हूं। लेकिन उनमें एक अजीब आदत है कि वह फल बिल्कुल नहीं खाते हैं।"
उन्होंने बताया, ''परिवार के बाकी लोग फल खाते हैं लेकिन अभिषेक के मामले में ऐसा नहीं है। अगर दूध से बनी कोई चीज हो तो वह उसे लेने में थोड़ा झिझक सकते हैं लेकिन फल खाने की बात हो तो वह बिल्कुल तैयार नहीं होते।''
शो में हुई यह मजेदार बातचीत कुछ ही देर में इमोशनल हो गई। दरअसल, अमिताभ ने अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता को याद किया। यह कविता पिता और बेटे के रिश्ते, विरासत और उस सोच की बात करती है, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जाती है।
अमिताभ ने कहा, 'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे। जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे।' इससे पहले शो के एक एपिसोड में अमिताभ ने अपने पुराने सपने का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, ''एक समय मेरे मन में आईएफएस में जाने का विचार आया था। मैंने भी सिविल सर्विस का एग्जाम देने और भारतीय विदेश सेवा में करियर बनाने के बारे में सोचा था। हालांकि, उस समय मुझे आईएफएस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। मुझे इसका 'आई' तक नहीं आता था। इसलिए मैंने इस विचार को छोड़ दिया।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





