मनोरंजन
अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा, हरिवंश राय बच्चन ने किया था भगवद गीता का अनुवाद
jantaserishta.com
5 Sept 2023 1:30 PM IST

x
नई दिल्ली: 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के होस्ट व मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके पिता और महान कवि हरिवंश राय बच्चन ने 'भगवद गीता' का सरल भाषा में अनुवाद किया था। क्विज़-बेस्ड रियलिटी शो के 16वें एपिसोड में पंजाब के पठानकोट की कंटेंस्टेंट डॉ. अपूर्वा मल्होत्रा हॉट सीट पर बैठीं।
3,000 रुपये के सवाल के लिए, उनसे पूछा गया, ''इनमें से कौन सा ग्रंथ एक देवता और एक योद्धा के बीच संवाद के रूप में है? दिए गए विकल्प थे- विष्णु पुराण, भगवद गीता, रामायण और ऋग्वेद।'' कंटेस्टेंट्स ने सही उत्तर दिया जो ''भगवद गीता'' था।
बिग बी ने कहा, ''मैं आपको बता दूं कि मेरे बाबूजी हरिवंश राय बच्चन ने भगवद गीता का अनुवाद किया था। उन्होंने इसका तुलसीदास कृत रामायण की तरह सरल भाषा में अनुवाद किया। तो, जिस भाषा में तुलसीदास ने रामायण लिखी, उसी भाषा में मेरे पिता ने भगवद गीता का अनुवाद किया।''
''भगवद गीता संस्कृत में है, इसे पढ़ना कठिन है, इसलिए, उन्होंने सोचा कि इसका सरल भाषा में अनुवाद किया जाना चाहिए। इसे 'जनगीता' कहा जाता है। अगर आपको मौका मिले तो इसे जरूर पढ़ें।'' हरिवंश राय बच्चन नई कविता साहित्यिक आंदोलन के कवि और लेखक थे। वे 'हिन्दी कवि सम्मेलन' के कवि भी थे। वह अपने काम 'मधुशाला' के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति 15' सोनी पर प्रसारित होता है।
Tagsकौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनहरिवंश राय बच्चनभगवद गीताभगवद गीता अनुवादKaun Banega CrorepatiAmitabh BachchanHarivansh Rai BachchanBhagavad GeetaBhagavad Geeta Translation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





