मनोरंजन
ऋषिकेश में अमिताभ बच्चन ने की परमार्थ गंगा आरती, घाट किनारे पूजा करते की तस्वीरें हुईं वायरल
Rounak Dey
2 April 2022 9:56 AM IST

x
इस लिस्ट में 'ब्रह्मास्त्र', 'रनवे 34' जैसी मूवीज शामिल हैं।
बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों तीर्थनगरी ऋषिकेश में फिल्म गुड बाय की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला, राम झूला, सीता घाट, जानकी सेतु, रानीपोखरी चौक और जौलीग्रांट एयरपोर्ट सहित कई स्थानों पर हुई।
इस बीच बिग बी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे। इस दौरान बिग बी के साथ एक्ट्रेस एली अवराम और साहिल मेहता भी मौजूद थे। बिग बी ने यहां स्वामी चिदानन्द सरस्वती के साथ गंगा आरती में हिस्सा लिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष हैं। घाट पर पूजा करते हुए बिग बी की की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
इस दौरान बिग बी ने कुर्ता पायजामा, नेहरू जैकेट पहनी हुई है। एक तस्वीर में अमिताभ सीढ़ियों पर बैठे स्वामी चिदानंद सरस्वती को सुनते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं एक तस्वीर में वह उनसे तिलक लगवा रहे हैं। बिग बी की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
फिल्म गुडबाय की बात करें तो इसमें उनके साथ नेशनल क्रश और साउथ डीवा रश्मिका मंदाना हैं।बीते दिन बिग बी ने इंस्टा पर रश्मिका मंदाना संग अपनी फोटो भी शेयर की थी। इसके कैप्शन में लिखा था-पुष्पा। रश्मिका के अलावा इस फिल्म में साहिल मेहता, सुनील ग्रोवर, एली अवराम समेत कई स्टार्स हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी के पास कई फिल्म पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में 'ब्रह्मास्त्र', 'रनवे 34' जैसी मूवीज शामिल हैं।
Next Story





