मनोरंजन

चोट लगने के बाद अमिताभ बच्चन ने पहली बार फैंस से की मुलाकात

Rounak Dey
28 March 2023 12:57 PM IST
चोट लगने के बाद अमिताभ बच्चन ने पहली बार फैंस से की मुलाकात
x
फैंस की इतनी केयर और प्यार देखकर तो मैं धन्य हो गया। काम जारी है...संडे को सभी फैंस का आशीर्वाद मिला...मेरा प्यार स्नेह और आभार।'
80 वर्षीय मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नही है। देश और विदेश में बिग बी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो अपने फेवरेट स्टार पर अक्सर प्यार लुटाती रहती है। कुछ दिनों पहले अमिताभ को शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हुए थे। हालांकि अब एक्टर धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। हाल ही में, अमिताभ के कुछ फैंस उनका हाल जानने उनके जुहू स्थित आवास पर पहुंचे, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने अपने ब्लॉग में शेयर की हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में अमिताभ हमेशा से थोड़े अलग अंदाज में नजर आए। इस दौरान वह वाइट कुर्ता-पजामा और जूते पहने दिखे। उन्होंने वाइट और ब्लैक कलर का जैकेट भी पहना था। इसी के साथ उनके दाहिने हाथ में पट्टी बंधी हुई है।
तस्वीरें शेयर कर बिग बी ने लिखा, 'मैंने देखा कि जलसा के गेट पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग, बच्चे और कई अन्य लोग इंतजार कर रहे हैं। फैंस की इतनी केयर और प्यार देखकर तो मैं धन्य हो गया। काम जारी है...संडे को सभी फैंस का आशीर्वाद मिला...मेरा प्यार स्नेह और आभार।'
Next Story