मनोरंजन
Amitabh Bachchan ने तिरंगे के रंग से रंगी दाढ़ी, घर के बाहर फैंस के हुजूम संग शेयर की तस्वीर
Rounak Dey
26 July 2022 6:15 AM IST

x
आलिया भट्ट और मौनी रॉय नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बी के पास 'रनवे 34' और 'झुंड' जैसी फिल्में भी हैं।
आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं हर मौके पर विश करने से कभी न चूकने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी एक बड़ी मजेदार तस्वीर शेयर फैंस को खास अंदाज में विश किया है।
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी दाढ़ी तिरंगे के रंग में रंगी नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं।'
अमिताभ के इस पोस्ट पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं और इसे अब तक 302,121 लोग लाइक कर चुके हैं।
इसके अलावा एक और तस्वीर शेयर कर महानायक ने फैंस को रिपब्लिक डे की बधाई दी है, जिसमें वह अमिताभ के घर के बाहर तिरंगा लिए फैंस का हुजूम नजर आ रहा है।
वर्कफ्रंट पर, अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बी के पास 'रनवे 34' और 'झुंड' जैसी फिल्में भी हैं।
Next Story





