मनोरंजन
शादी के खबरों के बिच Shraddha Kapoor बानी दुल्हन, एक्ट्रेस की खूबसूरती से नहीं हटेंगी निगाहें!
Rounak Dey
28 Aug 2021 8:11 AM IST

x
श्रद्धा कपूर अगली बार रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड वेंचर में दिखाई देंगी. इसके अलावा, वह विशाल फुरिया की फिल्म में रूप बदलने वाली नागिन की भूमिका निभाएंगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के फैंस की लिस्ट लंबी है. देश ही नहीं, विदेश में भी एक्ट्रेस के हुस्न के दीवाने मौजूद हैं. तभी तो प्रियंका चोपड़ा के बाद श्रद्धा को ही इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है. हाल ही में खबरें सामने आई कि श्रद्धा कपूर जल्दी ही शादी करने वाली हैं, लेकिन इस खबर को झूठ करार दे दिया गया.
दुल्हन बनीं श्रद्धा
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की शादी की अफवाहों के बाद कई फैंस का दिल टूट गया, लेकिन यह खबर मात्र एक अफवाह है, यह जानकर वाकई कइयों की सांस में सांस आई होगी. इन खबरों के बीच श्रद्धा शादी के जोड़े में नजर आईं और इन फोटोज को देख हर कोई एक बार फिर उनकी खूबसूरती का कायल हो गया है. दुल्हन के जोड़े में श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
व्हाट्सएप चैट हुई थी लीक
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया की गलियों में वायरल होती रहती है. कुछ दिन पहले एक्ट्रेस का व्हाट्एप चैट लीक हुआ था, जिसे बाद में फेक बताया गया था.
श्रद्धा की फिल्में
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह श्रद्धा कपूर अगली बार रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड वेंचर में दिखाई देंगी. इसके अलावा, वह विशाल फुरिया की फिल्म में रूप बदलने वाली नागिन की भूमिका निभाएंगी.
Next Story





