मनोरंजन

शादी की खबरों के बीच सलमान खान ने शेयर किया खास वीडियो, भाईजान ने अपने अलग अंदाज में दी फैन्स को बधाई

Neha Dani
9 March 2022 5:36 AM GMT
शादी की खबरों के बीच सलमान खान ने शेयर किया खास वीडियो, भाईजान ने अपने अलग अंदाज में दी फैन्स को बधाई
x
फैन्स कब से भाईजान की शादी के कयास लगा कर बैठे हैं। अब सलमान खान शादी कब करेंगे इसका खुलासा तो खुद भाईजान ही कर सकते हैं।

देश-विदेश में हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमन्स डे (International Women's Day) मनाया जाता है। जाहिर सी बात है कि ये महिला दिवस के नाम से है, तो ये दिन महिलाओं को ही समर्पित किया जाता है। ऐसे में आज हर सितारा महिला दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है और ये कोई और नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान (Salman Khan) हैं। भाईजान ने अपने अलग अंदाज में ही फैन्स को बधाई दी हैं।



सलमान खान (Salman Khan Post) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें सलमान खान पेंटिंग करने में पूरी तरह से मशगूल नजर आ रहे हैं।उन्होंने 3 धर्म पर बात की है और शांति का संदेश दिया है। बड़े से कार्डबोर्ड में वे रंग भरते नजर आ रहे हैं। मां संग सलमान की बॉन्डिंग बेहद खास रही है। आपको बता दें कि खाली वक्त में सलमान खान अपनी मां के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। उनके साथ घूमना पसंद करते हैं. उनके साथ के वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने कम्प्लीट पेंटिंग वीडियो में तो शेयर नहीं की है मगर उसका लिंक सलमान ने अपनी बायो में अटैच किया है।
वीडियो शेयर करने के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा कि- आप को जो कुछ भी करना है आप करिए मगर आप अपनी मां को कष्ट ना पहुंचाइये।वुमन्स डे की आप सभी को ढेर सारी बधाई। मेरी आर्ट को देखने के लिए आप मेरी बायो पर क्लिक कर सकते हैं। आपको बता दें कि सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।फैन्स को दबंग स्टार का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
गौरतलब है कि बीते दिनों सलमान खान अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए थे। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ वायरल हुए फोटो को देख फैन्स को सलमान की शादी की उम्मीद जाग गई। फैन्स कब से भाईजान की शादी के कयास लगा कर बैठे हैं। अब सलमान खान शादी कब करेंगे इसका खुलासा तो खुद भाईजान ही कर सकते हैं।


Next Story