मनोरंजन

शादी की खबरों के बीच रणबीर कपूर चेहरा छिपाकर निकले, वायरल हुआ फोटो

Subhi
12 April 2022 3:36 AM GMT
शादी की खबरों के बीच रणबीर कपूर चेहरा छिपाकर निकले, वायरल हुआ फोटो
x
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों के बीच 'ब्रह्मास्त्र' फेम एक्टर हाल ही में अपना लुक छिपाते हुए स्पॉट किए गए। रणबीर कपूर ने सिर पर बड़ी सी कैप और चेहरे पर फुल साइज मास्क लगा रखा था।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों के बीच 'ब्रह्मास्त्र' फेम एक्टर हाल ही में अपना लुक छिपाते हुए स्पॉट किए गए। रणबीर कपूर ने सिर पर बड़ी सी कैप और चेहरे पर फुल साइज मास्क लगा रखा था। पापाराजी को देखकर रणबीर कपूर ने विक्ट्री और थंब्स अप साइन दिखाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियोज में रणबीर कपूर को गाड़ी में बैठकर पापाराजी की तरफ हाथ वेव करते हुए भी देखा जा सकता है। रणबीर की ये ताजा तस्वीरें फैन पेजों पर वायरल हैं।

विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप रणबीर कपूर को गाड़ी के अंदर बैठकर अपना फोन चलाते देख सकते हैं। रणबीर कपूर ने अपने चेहरे और सिर को पूरी तरह कवर कर रखा था और पापाराजी के कई बार आवाज देने पर वह एक नजर बाहर की तरफ देखते हैं और पापाराजी की तरफ हाथ वेव करते हैं। रणबीर कपूर का लुक उससे काफी अलग था जैसा वह आमतौर पर रखते हैं।


रणबीर ने नीली शर्ट, लाइट ब्लू डेनिम और गोल्फ कैप लगा रखी थी। इसके अलावा उनके चेहरे पर भी डार्क ब्लू कलर का बड़ा सा मास्क था। क्लिनिक से निकलते वक्त पापाराजी ने उन्हें उनके नाम से बुलाया, इस पर रणबीर कपूर ने बिना उनकी तरफ देखे पैप्स की तरफ हाथ हिलाया और सीढ़ियों से उतर कर अपनी गाड़ी में बैठ गए।


शादी की खबरों के बीच रणबीर कपूर के कृष्णा राज बंगले की सजावट पूरी हो चुकी है और घर को गुलाबी, पर्पल और गोल्डन रोशनी में नहाते देखा जा सकता है। ये मल्टी स्टोरी बिल्डिंग अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है लेकिन खबरें ऐसी आ रही हैं कि शादी के बाद रणबीर और आलिया इसी इमारत में शिफ्ट हो सकते हैं। शादी की खबरों के बीच सोमवार को रणबीर कपूर के घर पर सब्यसाची आउटफिट्स का एक बैग भी पहुंचा था।


Next Story