मनोरंजन

तलाक की अफवाहों के बीच रणवीर ने शादी की अंगूठी पर लुटाया प्यार

Mohammed Raziq
9 May 2024 3:18 PM IST
तलाक की अफवाहों के बीच रणवीर ने शादी की अंगूठी पर लुटाया प्यार
x
मुंबई : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। दोनों इसी साल सितंबर में माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर ने इंस्टाग्राम से अपनी और दीपिका की शादी की तस्वीरों को डिलीट कर दिया, जिसके बाद फैंस की चिंता बढ़ गई। अब रणवीर ने फोटो डिलीट करने के बाद पहली बार शादी को लेकर रिएक्शन दी।
रणवीर ने एक इवेंट के दौरान वेडिंग रिंग पर बात की। रणवीर एक ज्वैलरी स्टोर के लॉन्च पर पहुंचे। वहां उन्होंने हमेशा की जैसे स्टाइलिस्ट अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने वोग इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें अपनी ज्वैलरी में सबसे ज्यादा क्या पसंद है। रणवीर ने कहा कि मेरे डियर पीस के साथ मेरी पर्सनल सेंटिमेंटल वैल्यू जुड़ी हुई हैं जिसमें से एक ये रिंग जो मुझे बेहद प्यारी है।
ये मेरी शादी की अंगूठी है, जो मुझे दीपिका ने दी है। दूसरी प्लैटिनम सगाई की अंगूठी है और मेरी मां की डायमंड की बालियां और मेरी दादी के मोती। रणवीर वेडिंग रिंग को फ्लॉन्ट करते नजर आए। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला कि रणवीर ने शादी की तस्वीरों को क्यों हटाया।
Next Story