मनोरंजन

अमेरिका के मशहूर रैपर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Shubhra Nandy
10 April 2021 6:43 AM IST
अमेरिका के मशहूर रैपर का दिल का दौरा पड़ने से निधन
x
अमेरिका के जाने-माने रैपर और एक्टर अर्ल सिमंस का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.

अमेरिका के जाने-माने रैपर और एक्टर अर्ल सिमंस का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग ओवरडोज के कारण सिमंस को दिल का दौरा पड़ा था. वो 50 साल के थे. सिमंस को डीएमएक्स या डार्क मैन एक्स के नाम से भी जाना जाता था.

अर्ल सिमंस ने 1998 में रैप संगीत के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. गानों की लोकप्रियता बताने वाले 'बिलबोर्ड' 200 चार्ट में उनके पहले स्टूडियो एल्बम 'इट्स डार्क एंड हेल इज हॉट' ने पहली जगह बनाई थी. सिमंस के 'रफ राइडर्स एंथम', 'गेट एट मी डॉग' और 'स्टॉप बिइंग ग्रीडी' जैसे कई गाने बहुत लोकप्रिय हुए हैं.
डीएमएक्स को पिछले हफ्ते ड्रग ओवरडोज की वजह से हार्ट अटैक संबंधी परेशानी के बाद न्यूयॉर्क के व्हाइट प्लेन्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. ऐसा कहा गया था कि डीएमएक्स को लगभग 30 मिनट तक ऑक्सीजन नहीं मिला और उनके ब्रेन की एक्टिविटी भी कम हो गई थी.
डीएमएक्स को एल्बम 'एंड दैन दैअर वॉज एक्स' से काफी लोकप्रियता मिली थी. उन्हें कई बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया था. डीएमएक्स ने सिंगिंग के अलावा एक्टिंग भी की है. उन्होंने रोमियो मस्ट डाई, क्रैडल 2 द ग्रेव, डीएमएक्स सोल ऑफ मैन में काम किया है. डीएमएक्स का लास्ट एल्बम अनडिसप्यूटिड साल 2012 में रिलीज हुआ था.


Next Story