
x
अंबानी के जश्न में राधिका मर्चेंट का ग्लैमरस लुक
मुंबई: नवरात्रि की पूर्व संध्या पर मुंबई में आयोजित अंबानी परिवार के भव्य समारोह में राधिका मर्चेंट का ग्लैमरस अंदाज चर्चा का विषय बन गया। 10 अक्टूबर 2026 को स्वदेश की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राधिका ने पारंपरिक ब्लाउज की जगह स्ट्रैपलेस कॉर्सेट पहनकर अपने साड़ी लुक को आधुनिक अंदाज दिया। इस आयोजन में नीता अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका मेहता समेत परिवार के अन्य सदस्य भी आकर्षक पारंपरिक परिधानों में नजर आए।
स्ट्रैपलेस कॉर्सेट में छाईं राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट ने इस खास आयोजन के लिए ऑलिव और एंटीक गोल्ड रंगों वाली साड़ी चुनी। साड़ी पर फूलों, पत्तियों और बेलों की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। उनके लुक की सबसे खास बात स्ट्रैपलेस कॉर्सेट था। इस पर सुनहरे रंग की बारीक कढ़ाई और सजावट की गई थी। कॉर्सेट की स्वीटहार्ट नेकलाइन ने पारंपरिक साड़ी को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ा। राधिका के इस खास परिधान को स्वदेश और डिजाइनर मयूर गिरोत्रा के सहयोग से तैयार किया गया था। उनकी स्टाइलिंग रिया कपूर ने की थी।
ज्वेलरी और मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
राधिका ने अपने आउटफिट के साथ आकर्षक चोकर नेकलेस और बड़े झुमके पहने थे। इसके अलावा उन्होंने गोल्डन क्लच कैरी किया था। हेयरस्टाइल के लिए उन्होंने स्लीक बन चुना, जिससे उनकी ज्वेलरी और कॉर्सेट की डिजाइन साफ दिखाई दे रही थी। उनके मेकअप में ब्राउन आईशैडो, न्यूड लिपस्टिक और चमकदार स्किन फिनिश शामिल थी। राधिका ने साड़ी के पल्लू को भी पारंपरिक तरीके से अलग सामने की ओर ड्रेप किया था।
नीता अंबानी ने पहनी गुलाबी सिल्क साड़ी
कार्यक्रम में नीता अंबानी ने पारंपरिक भारतीय परिधान को प्राथमिकता दी। उन्होंने रानी पिंक रंग की सिल्क साड़ी पहनी, जिस पर सुनहरे रंग की बारीक कढ़ाई और खूबसूरत बॉर्डर था। नीता ने अपनी साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और आकर्षक ज्वेलरी पहनी। उनके लुक में नेकलेस, झुमके, चूड़ियां और बिंदी शामिल थीं।
ईशा अंबानी का रंगीन एथनिक लुक
ईशा अंबानी ने इस कार्यक्रम में रंगीन कढ़ाई वाला परिधान चुना। उनके ब्लाउज पर लाल, हरे, नीले और सुनहरे रंगों की खूबसूरत डिजाइन बनी हुई थी। ईशा ने अपने आउटफिट के साथ रंगीन पत्थरों वाला नेकलेस और बड़े झुमके पहने थे। उन्होंने बालों में फूल लगाए और छोटी बिंदी के साथ अपना लुक पूरा किया।
श्लोका मेहता ने पहना मल्टीकलर आउटफिट
श्लोका मेहता भी अपने रंगीन पारंपरिक परिधान के कारण आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने नारंगी, गुलाबी, नीले और हरे रंगों वाला खूबसूरत एथनिक आउटफिट पहना। उनके परिधान पर ज्यामितीय डिजाइन और बारीक कढ़ाई की गई थी। श्लोका ने इसके साथ हरे रंग का चोकर नेकलेस, मैचिंग झुमके और चूड़ियां पहनी थीं। अनंत अंबानी ने नेवी ब्लू कुर्ता-पायजामा और सुनहरी कढ़ाई वाली नेहरू जैकेट पहनी। आकाश अंबानी पर्पल कुर्ते और गुलाबी जैकेट में दिखाई दिए।
बॉलीवुड सितारों का भी दिखा ग्लैमर
अंबानी परिवार के इस समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। आमिर खान, रणवीर सिंह, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना, अदिति राव हैदरी और शनाया कपूर समेत कई कलाकार कार्यक्रम में पहुंचे। रणवीर सिंह गुलाबी नेहरू जैकेट और सफेद ट्राउजर में नजर आए, जबकि कृति सेनन ने गोल्डन कुर्ता सेट के साथ रंगीन दुपट्टा पहना। यह आयोजन भारतीय हस्तशिल्प और पारंपरिक कारीगरी को समर्पित था। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के साथ फैशन का खूबसूरत संगम देखने को मिला।
Next Story





