मनोरंजन

गजब! नेहा कक्कड़ ने काउच पर कभी लेटकर, तो कभी बैठकर दिए किलर पोज़...

Shubhra Nandy
5 July 2021 2:51 PM IST
गजब! नेहा कक्कड़ ने काउच पर कभी लेटकर, तो कभी बैठकर दिए किलर पोज़...
x
बॉलिवुड की फेमस और यूथ की फेवरेट सिंगर नेहा कक्कड़ अकसर चर्चा में बनी रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलिवुड की फेमस और यूथ की फेवरेट सिंगर नेहा कक्कड़ अकसर चर्चा में बनी रहती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। फैंस को भी नेहा की हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। शायद यही वजह है कि उनकी हर तस्वीर और वीडियो के सामने आते ही वो तेजी से वायरल होने लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है।

अपनी सिंगिंग के लिए जानी जानें वाली नेहा कक्कड़ आज एक फैशनिस्टा के रूप में भी उभर कर आई हैं। नेहा के लुक्स और उनका स्टाइल स्टेटमेंट अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी कड़ी में इस बार भी नेहा ने अपने एक हालिया फोटोशूट का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो किसी परी की तरह नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा ने सफेद और हल्के नीले रंग का खूबसूरत सा गाउन पहना हुआ है। इसी के साथ उनका मेकअप भी बिल्कुल उनके ड्रेस के साथ मैच कर रहा है। इस दौरान ने नेहा एक व्हाइट कलर के काउच पर कभी लेटकर तो कभी बैठे हुए पोज़ देती दिखाई दे रही हैं।

इसी के साथ वीडियो में पीछे फिल्म केजीएफ का 'गाना गली गली में फिरता है' सुनाई दे रहा है। जिसे गाने वाली खुद नेहा कक्कड़ ही हैं। इस वीडियो में नेहा कभी हंसती हुई तो कभी कातिलाना एक्सप्रेशन देती नज़र आ रही हैं। नेहा का ये जबरदस्त वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता जा रहा है। वीडिको शेयर होने के चंद घंटों में ही इसने मिलियन का आंकड़ा पार कर दिया है, और अबतक इसे 3.8 मिलियन यानी कि 40 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। शायद इसीलिए नेहा कक्कड़ को सोशल मीडिया सेंसेशन भी कहा जाता है।
नेहा के इस परी वाले अवतार को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इसी कड़ी में कई सेलेब्स ने भी नेहा की तारीफ की है। कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने लिखा है- 'परी', वहीं पंजाबी सिंगर और नेहा के पति रोहनप्रीत ने लिखा है- 'प्लीज मुझे बताइये, क्या आप स्वर्ग से उतरी हैं' । नेहा के इस पोस्ट पर कोई उन्हें परी कहकर पुकार रहा है तो, कोई अपसरा, तो किसी ने उन्हें डॉल का टैग दे दिया है।


Next Story