मनोरंजन
'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक ने बताया अपने परिवार का दर्दनाक सच, चाचा अनु मलिक पर लगाए आरोप
jantaserishta.com
18 Sept 2025 11:35 AM IST

x
मुंबई: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस समय जबरदस्त चर्चा में है। हर सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के कई अनसुने और गहरे राज खोलते नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस बार जो खुलासा हुआ, उसने लोगों को चौंका दिया और भावुक भी कर दिया।
मशहूर संगीतकार अमाल मलिक ने शो में अपने परिवार से जुड़ी ऐसी बातें साझा कीं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी हैं। शो के बीते एपिसोड में बशीर अली से बात करते हुए अमाल मलिक ने बताया कि उनका बचपन जितना बाहर से संगीत और शोहरत से भरा नजर आता है, उतना ही अंदर से संघर्ष और दर्द से भरा रहा है।
उन्होंने बताया कि उनकी मां को उस समय बहुत कठिन दौर से गुजरना पड़ा, जब वह गर्भवती थीं। परिवार संयुक्त था, और उन पर घर के कामों का इतना दबाव था कि गर्भवती होने के बावजूद उन्हें आराम नहीं मिल पाता था।
अमाल ने कहा कि उनकी मां को कई बार अनदेखा किया गया, उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया, और यहां तक कि कई बार अपमानित भी होना पड़ा। एक दिन जब सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने अलमारी पर हाथ मारकर अपनी तकलीफ बाहर निकाली।
उन्होंने आगे कहा, ''मेरी मां की मजबूती और हिम्मत ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। अगर उन्होंने वह सब कुछ नहीं सहा होता, तो शायद आज मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता।'' इतना ही नहीं, अमाल ने अपने पिता डब्बू मलिक और चाचा अनु मलिक के रिश्ते को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता को म्यूजिक स्टूडियो में बुलाकर गाने रिकॉर्ड करवाए जाते थे, लेकिन जब वही गाने रिलीज होते, तो क्रेडिट किसी और को मिल जाता। ये बात उनके पिता को अंदर तक तोड़ देती थी।
एक मौके का सपना दिखाकर उन्हें इस्तेमाल किया गया, जबकि असल में उन्हें धोखा दिया गया था। इससे उनके आत्मविश्वास को गहरी चोट पहुंची और उन्होंने खुद को संभालने के लिए दवाइयों का सहारा लेना शुरू कर दिया।
बता दें कि अमाल ने इंडस्ट्री में कदम रखते ही अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत लिया। 'जब तक,' 'कर गई चुल,' 'बोल दो ना जरा,' 'कौन तुझे,' और 'हुआ है आज पहली बार' जैसे सुपरहिट गाने दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





