
x
Entertainment मनोरंजन : वाईआरएफ की पहली महिला प्रधान स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म में एक शानदार गाना होगा, जो कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पर फिल्माया जाएगा।
इस गाने में दोनों अभिनेत्रियाों का अंदाज सबसे निराला होगा। एक खबर के मुताबिक, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फिल्म 'अल्फा' में एक बड़े बजट वाले गाने में नजर आएंगी। यह गाना बेहद ग्लैमरस और जोश से भरा होगा, जिसमें दोनों अभिनेत्रियां एक साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस करेंगी। अल्फा के इस गाने के लिए आलिया और शरवरी एक नए अंदाज में दिखेंगी, जिसे दर्शकों ने आज तक नहीं देखा होगा। बहरहाल, दोनों ही अभिनेत्रियां स्टूडियो में इस गाने की घंटों रिहर्सल कर रही हैं और जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं, ताकि यह गाना शानदार बने।
फैंस के अलावा आलिया और शरवरी भी इस गाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह गाना बड़ा, आकर्षक और एक्शन से भरपूर होगा। 'अल्फा' YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें आलिया और शरवरी एक साथ पहली बार साथ में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। इसमें आलिया और शरवरी के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और ऋतिक रोशन का स्पेशल कैमियो भी होगा। अल्फा 2025 के क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होगी। इसके अलावा, आलिया, एक्टर रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी।
Tagsअल्फासुपरहिटगानेआलियाशरवरीalphasuperhitsongsaliasharvariजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





