मनोरंजन

सलमान खान, समेत इन एक्टर्स ने भी सजाई अवार्ड्स शो की महफ़िल, इसे लेकर सारे फैंस काफी खुश है

suraj
27 May 2023 4:24 PM GMT
सलमान खान, समेत इन एक्टर्स ने भी सजाई अवार्ड्स शो की महफ़िल, इसे लेकर सारे फैंस काफी खुश है
x

मनोरंजन: आइफा 2023 में भाग लेने बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे हैं। इनमें सलमान खान, नोरा फतेही, विक्की कौशल, राजकुमार राव जैसे नाम शामिल है। इनकी कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। कई तस्वीरों और वीडियो में इन्हें मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। अवार्ड्स नाइट की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आइफा 2023 में कौन-से अवार्ड दिए गए हैं?

हाल ही में, आइफा अवार्ड में टेक्निकल अवार्ड दिए गए हैं। इसमें अभिषेक बच्चन, विजय वर्मा, सिकंदर खेर, राजकुमार राव, जैकलीन फर्नांडिज, फराह खान जैसे कलाकारों को देखा जा सकता है। वहीं, स्टेज पर अमित त्रिवेदी और सुखबीर सिंह को लाइव परफॉर्म करते हुए भी देखा जा सकता है। इस बार के आइफा अवार्ड्स में कई फिल्मों के बीच कांटे का मुकाबला है।

आइफा अवॉर्ड के कारपेट किन कलाकारों ने किया वॉक?

इसके पहले, आइफा अवॉर्ड के कारपेट पर सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज, वरुण धवन, उर्वशी रौतेला जैसे कलाकारों को वॉक करते हुए देखा गया। फराह खान और राजकुमार राव ने गाड़ी के साथ पोज भी दिया। इसके पहले बादशाह और नोरा फतेही को काला चश्मा गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे हजारों की संख्या में लाइक्स मिले है। वहीं, इसपर सैकड़ों कमेंट्स भी किए गए है।

आइफा 2023 का आयोजन आबू धाबी के यास आईलैंड में किया जा रहा है। सभी कलाकार इसे लेकर काफी खुश है। कई कलाकारों को अवार्ड्स नाइट में भाग लेते हुए देखा जाएगा। इसमें कृति सेनन, नुशरत भरुचा जैसे नाम भी शामिल है। कृति सेनन ने भी अपनी परफॉर्मेंस को लेकर उत्साह जताया है। उन्होंने जानकारी दी है कि वह कार्यक्रम में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाली है और उन्होंने इसके लिए जमकर तैयारियां भी की है।

आइफा अवार्ड्स को लेकर क्या विवाद हुआ है?

इस बार के आइफा अवार्ड्स का फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बॉयकॉट किया है। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया है कि उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को फिक्शनल फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। जबकि, यह वास्तविक घटना पर बनी फिल्म है।

Next Story