मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' का रशियन भाषा में जबरदस्त ट्रेलर हुआ ऑउट

Rounak Dey
29 Nov 2022 9:03 AM GMT
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज का रशियन भाषा में जबरदस्त ट्रेलर हुआ ऑउट
x
ये फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आने वाली हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन का धमाकेदार अवतार दिखेगा।
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' ने सफलता के ऐसे उदाहरण पेश किए हैं, जैसे पहले कभी नहीं देखे गए है। फिल्म ने कई भाषाओं में अपने शानदार कलेक्शन के आंकड़ों के साथ बॉक्स ऑफिस पर सही मायने में राज किया है, इसकी रिलीज के पहले दिन से ही इसका क्रेज लगातार बढ़ रहा है। कई देशों में लोगों के दिलों में छाई रहने वाली ये फिल्म अब 8 दिसंबर को रूसी बाजार में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
जी हां, पुष्पा: द राइज रूस में अपनी मेगा रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। कई भाषाओं में अपना जलवा बिखेरने के बाद, अल्लू अर्जून की ब्लॉकबस्टर फिल्म रशियन भाषा में रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
8 दिसंबर को रूस में होगी रिलीज
बता दें कि 1 दिसंबर को मास्को और 3 दिसंबर को सेंट पीटर्सबर्ग में कास्ट और क्रू की उपस्थिति में फिल्म एक विशेष प्रीमियर होगा। पुष्पा का प्रीमियर रूस के 24 शहरों में होने वाले पांचवें भारतीय फिल्म महोत्सव की ओपनिंग सेरेमनी में किया जाएगा। फिल्म 8 दिसंबर को रूस में रिलीज होगी।
फिल्म पुष्पा 2 की तैयारी में जूटे मेकर्स
जहां पुष्पा: द राइज का क्रेज पूरे देश में छा गया है, वहीं मेकर्स ने पार्ट 2, टीम पुष्पा: द रूल के लिए भी कमर कस ली है। बता दें कि इन दिनों मेकर्स अपनी पुष्पा फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म पुष्पा 2 की तैयारियों में जुटे हुए हैं, दूसरे पार्ट की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां से पहले पार्ट का अंत हुआ था। पुष्पा: द राइज की कहानी लाल चंदन के सिंडिकेट पर अपना वर्चस्व कायम करने के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखती है। बताया जा रहा है सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आने वाली हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन का धमाकेदार अवतार दिखेगा।

Next Story