मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की 5 साल की बेटी ने 'कच्चा बादाम' पर किया जमकर डांस, बनाई पहली बार रील

Neha Dani
10 Feb 2022 6:43 AM GMT
अल्लू अर्जुन की 5 साल की बेटी ने कच्चा बादाम पर किया जमकर डांस, बनाई पहली बार रील
x
फिल्म के बाद अल्लू की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा (Pushpa: The Rose) के गानों पर भारत ही नहीं देश के बाहर के लोग भी रील्स बना रहे हैं। श्रीवल्ली, सामी और ऊ अंटवा गाने लोगों के बीच काफी पॉप्युलर हैं। अब उन्होंने अपनी बेटी अरहा का प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है। अरहा इस वीडियो में अपने पापा की फिल्म नहीं बल्कि कच्चा बादाम पर डांस करती दिख रही हैं। अरहा ने हुक स्टेप्स को काफी अच्छी तरह कॉपी किया है। अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर सिलेक्टेड पोस्ट ही करते हैं। बेटी के साथ उनके वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं। रीसेंट वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।



बेटी ने किया वायरल ट्रेंड पर डांस


अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी अरहा का क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ लिखा है, मेरा छोटा बादाम अरहा। अरहा इंटरनेट सेंसेशन बन चुके कच्चा बादाम गाने पर डांस करती दिख रही हैं। अल्लू अर्जुन के दो बच्चे हैं अल्लू अरहा और अल्लू अयान।
बेटी ने किया था वेलकम
बीते दिनों अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी की तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें उनकी बेटी अरहा अल्लू का वेलकम करती दिखाई दे रही थी। अल्लू अर्जुन ने लिखा था, अब्रॉड से 16 दिन के बाद सबसे प्यारा वेलकम। इस फोटो में फूल पत्तियों से welcome NaNa लिखा था।
आ गया श्रीवल्ली का इंग्लिश वर्जन
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश की है। वहीं हिंदी दर्शकों से भी इसे भरपूर प्यार मिला है। सिनेमा लवर्स में शायद ही कोई बचा होगा जिसने यह फिल्म नहीं देखी। जो सिनेमाहॉल नहीं जा पाए उन्होंने फिल्म का मजा ओटीटी पर लिया। फिल्म के डायलॉग्स लोगों के दिलोदिमाग पर छाए हैं। वहीं गानों पर भी रील्स बन रही हैं। कई बड़े क्रिकेटर्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग गानों पर रील बना चुके हैं। वहीं श्रीवल्ली गाने का इंग्लिश वर्जन भी काफी पसंद किया जा रहा है।
हिंदी दर्शकों से मिला दिल खोलकर प्यार
पुष्पा फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं मिला पर यह माउथ पब्लिसिटी से लोगों के बीच पॉप्युलर होती गई। फिल्म के हिंदी वर्जन को देखने भी भारी संख्या में दर्शक पहुंचे। यह देखकर अल्लू अर्जुन भी दंग थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें हिंदी वर्जन से ऐसे रिस्पॉन्स की उम्मीद नहीं थी। फिल्म के बाद अल्लू की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।


Next Story