मनोरंजन

अल्लू अर्जुन ने पत्नी संग शेयर की सेल्फी, बोला- 'हैप्पी वैलेंटाइंस डे क्यूटी'

Rani Sahu
19 Jun 2022 12:15 PM GMT
अल्लू अर्जुन ने पत्नी संग शेयर की सेल्फी, बोला- हैप्पी वैलेंटाइंस डे क्यूटी
x
वैलेंटाइंस डे एक ऐसा दिन है जब प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं

वैलेंटाइंस डे एक ऐसा दिन है जब प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दिन सेलिब्रिटीज तस्वीरें पोस्ट कर अपने पार्टनर के प्रति प्यार जाहिर कर रहे हैं। अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, कटरीना कैफ, सोनम कपूर सहित दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर फैन्स ने भी खूब प्यार लुटाया। इसी कड़ी में अब दिखाते हैं 'पुष्पा: द राइज' फेम अल्लू अर्जुन की फोटो जो उन्होंने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ शेयर की है। फोटो में अल्लू सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

पत्नी के साथ शेयर की तस्वीर
अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मैचिंग आउटफिट पहनी है। अल्लू व्हाइट शर्ट में हैं जबकि स्नेहा ने स्लीवलेस व्हाइट ड्रेस कैरी की है। उन्होंने न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। अल्लू अर्जुन बढ़े हुए बाल और दाढ़ी में हैंडसम दिख रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी वैलेंटाइंस डे क्यूटी।'

'पुष्पा' ने बढ़ाई लोकप्रियता
'पुष्पा' की रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं हिन्दी वर्जन ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म मूलत: तेलुगू में है। इसे हिन्दी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया।
इस साल के आखिर में आएगा पार्ट 2
'पुष्पा' का सेकेंड पार्ट दिसंबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। दूसरे पार्ट का नाम 'पुष्पा: द रूल' होगा। अल्लू अर्जुन ने बताया कि वे सेकेंड पार्ट को ज्यादा से ज्यादा भाषाओं में रिलीज करने की कोशिश करेंगे। 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई।
Next Story