मनोरंजन

अल्लू अर्जुन के फैन्स को मेकर्स ने दिया सरप्राइज, इस तारीख को रिलीज होगा फिल्म पुष्पा का पहला गाना

Gulabi
2 Aug 2021 4:58 PM GMT
अल्लू अर्जुन के फैन्स को मेकर्स ने दिया सरप्राइज, इस तारीख को रिलीज होगा फिल्म पुष्पा का पहला गाना
x
साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीद अभिनेता में से एक हैं अल्लू अर्जुन

साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीद अभिनेता में से एक हैं अल्लू अर्जुन। उनकी फैन फॉलोइंग ना केवल साउथ के दर्शकों के बीच है बल्कि भारतीय दर्शक भी अल्लू अर्जुन को खूब पसंद करते हैं। जिसके चलते उनकी हर फिल्म का इंतजार उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से रहता है। फिलहाल अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म है 'पुष्पा', जिसका इंतजार कई दर्शकों कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के समय से ही कर रहे हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को एक सरप्राइज दिया है।


दरअसल फिल्म के मेकर्स दर्शकों की बेसब्री को देखते हुए फिल्म का पहला गाना रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इस फिल्म का पहला गाना 'जागो जागो बकरे' 13 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस गाने में फिल्म से अल्लू अर्जुन के किरदार से भी पर्दा उठेगा। ये दिल को छू लेने वाला गाना पांच भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है।


ये गाना पांच भाषाओं में म्यूज़िक कंपोजर देवी प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस गाने को हिंदी भषा में विशाल ददलानी ने, शिवम ने तेलुगु में, बेनी दयाल ने तमिल में, विजय प्रकाश ने कन्नड़ में, राहुल नांबियार ने मलयालम में गाया है। गाने के हिंदी बोल रकीब आलम ने, तेलुगु बोल चंद्रबोस ने, तमिल बोल विवेका ने, कन्नड़ बोल वरदराज चिक्काबल्लापुरा ने, और मलयालम बोल सिजू थूरूर जैसे प्रतिभाशाली लिरिसिस्ट ने लिखे हैं।


जिस रह से दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि ये गाना भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। वहीं फिल्म की र्लीज का इंतजार कर रहे दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल के अंत तक फिल्म को भी रिलीज कर दिया जाएगा। बता दें कि यह फिल्म आंध्र की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठगांठ पर आधारित होगी। इस फिल्म के साथ दर्शक अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को पहली बार स्क्रीन पर देखने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'पुष्पा' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा जिसकी शूटिंग जोरशोर से चल रही है।
Next Story