मनोरंजन

अल्लू अर्जुन ने मार्टिन गैरिक्स के साथ किया ऊं अंटावा गाने पर जबरदस्त डांस, एक्टर को देख बेकाबू हुए फैंस

Neha Dani
6 March 2023 3:18 AM GMT
अल्लू अर्जुन ने मार्टिन गैरिक्स के साथ किया ऊं अंटावा गाने पर जबरदस्त डांस, एक्टर को देख बेकाबू हुए फैंस
x
अल्लू अर्जुन अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग यानी 'पुष्पा : द रूल' की शूटिंग करने में व्यस्त चल रहे हैं।
साउथ के पॉपुलर एक्टर अल्लू अर्जुन का फैंस के बीच में खासा क्रेज देखने के मिलता है। हाल ही में एक्टर ने हैदराबाद के एक शो में स्टेज पर एक दम धांसू परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया। यहां पुष्पा स्टार ने डीजे मार्टिन के साथ स्टेज शेयर किया। अब इस शों के फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।
पुष्पा स्टारअल्लू अर्जुन ने स्टेज पर किया दमदार डांस


बता दें कि अल्लू अर्जुन जल्द ही 'पुष्पा 2' लेकर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। हैदराबाद के इस इवेंट में अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा' के गानें 'ऊं अंटावा' पर डीजे मार्टंन के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। डांस करने की एक्साइटमेंट में एक्टर सामने रखे टेबल पर कूद जाते हैं और अपने हाथों को हवा में लहराते हुए नाचने लगते हैं।
बता दें कि अल्लू अर्जुन को लाइव देखकर वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपने सामने पुष्पा स्टार को देखकर फैंस बेकाबू होते हुए भी नजर आए। आपको बता दें कि इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग यानी 'पुष्पा : द रूल' की शूटिंग करने में व्यस्त चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हो गई थी।

Next Story