मनोरंजन

सलमान खान और बहन अलवीरा पर धोखाधड़ी के आरोप, पुलिस ने भेजा समन, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
8 July 2021 4:41 PM IST
सलमान खान और बहन अलवीरा पर धोखाधड़ी के आरोप, पुलिस ने भेजा समन, जाने पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने फिल्म अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनकी कंपनी बीइंग ह्यूमन के सीईओ और अन्य कई अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है. चंडीगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर सलमान खान, उनकी बहन और बीइंग ह्यूमन के कई अधिकारियों को समन भेजकर जवाब तलब किया है.

पुलिस को दी गई शिकायत में व्यापारी अरुण गुप्ता ने कहा कि बीईग ह्यूमन कंपनी ने चंडीगढ़ के मनीमाजरा में उनसे तीन करोड़ की लागत से शोरूम खुलवाया. बाद में उनको सामान नहीं भेजा गया और कंपनी की वेबसाइट भी लंबे समय से बंद पड़ी है. साथ ही कंपनी ने उनकी किसी भी शिकायत पर किसी तरह का जवाब उनको नहीं दिया है. उनका बीइंग ह्यूमन कंपनी से बकायदा लिखित में एग्रीमेंट भी है.
बीइंग ह्यूमन जूलरी ब्रांड को स्टाइल क्विटेंट जूलरी प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी चलाती है और उनके शोरूम में सारे प्रोडक्ट भी बीइंग ह्यूमन ब्रांड के ही हैं. पुलिस को दी शिकायत में अरुण गुप्ता ने सलमान खान का बिग बॉस का वो वीडियो भी दिया है, जिसमें खुद सलमान खान कह रहे हैं कि चंडीगढ़ में उन्होंने बीइंग ह्यूमन जूलरी का शोरूम खोला है.
चंडीगढ़ के व्यापारी अरुण गुप्ता ने अपने परिवार के साथ सलमान खान की तस्वीरें भी दिखाई हैं और बताया है कि सलमान खान के भरोसे पर ही उन्होंने इतना भारी-भरकम 3 करोड़ रुपए का निवेश इस बिजनेस में किया और साल 2018 में चंडीगढ़ में ये शोरूम खोला गया. शोरूम की ओपनिंग पर सलमान खान को खुद आना था, लेकिन वो व्यस्त होने के कारण नहीं आ सके और सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा को अपनी जगह ओपनिंग पर भेजा था.
अब इस पूरे मामले में अरुण गुप्ता ने आरोप लगाया है कि जिस कंपनी स्टाइल क्विटेंट जूलरी प्राइवेट लिमिटेड के पास बीइंग ह्यूमन जूलरी ब्रांड का पूरा कामकाज है, उसने अपने तमाम दफ्तर और वेबसाइट बंद कर रखे हैं. जबकि फ्रेंचाइजी देते हुए कंपनी की और से वादा किया गया था कि तमाम जूलरी का सामान कंपनी की ओर से मुहैया करवाया जाएगा और लगातार बिजनेस को प्रमोट करने के लिए भी पूरी मदद की जाएगी, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा. इसी वजह से उन्होंने अब चंडीगढ़ पुलिस से इस पूरे मामले में कंपनी और सलमान खान पर कार्यवाही करने की अपील की है.
वहीं इस पूरे मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने सलमान खान, उनकी बहन और बिंग ह्यूमन कंपनी के साथ ही स्टाइल क्विटेंट जूलरी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को समन भेजे हैं और उनसे 10 दिन में जवाब मांगा गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story