
x
Mumbai मुंबई। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों एक नई हॉरर थ्रिलर फिल्म को लेकर खासा उत्साहित है। लंबे समय से चर्चा में बनी '12ए रेलवे कॉलोनी' अब रिलीज के सिर्फ कुछ कदम दूर है। अब फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी भी मिल चुकी है। डर, रहस्य और रोमांच को मिलाकर बनाई गई यह कहानी ऐसे माहौल का वादा करती है, जो दर्शकों को निराश नहीं रहेगी। हॉरर के शौकीनों के लिए यह थ्रिलर इस साल की सबसे दिलचस्प फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को यूए सर्टिफिकेट जारी किया है, यानी यह फिल्म सभी उम्र के दर्शक देख सकेंगे, लेकिन इसमें बच्चों के माता-पिता की सलाह जरूरी होगी। सेंसर की मंजूरी के बाद फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जताई और इसे दर्शकों के लिए एक बेहतरीन थ्रिलर अनुभव बताया। प्रोडक्शन हाउस श्रीनिवासा सिल्वर स्क्रीन ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि फिल्म में ढेर सारे रोमांचक ट्विस्ट हैं और दर्शक इसके लिए तैयार रहें।
दरअसल, हाल ही में जब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल टीजर जारी किया, तो कुछ ही घंटों में वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। टीजर की शुरुआत अल्लारी नरेश से होती है, जो खिड़की के पास खड़े होकर गहरी सोच में डूबे हुए हैं। इसके बाद विवा हर्षा का वॉयसओवर आता है, जो पूछते हैं कि आत्माएं कुछ चुनिंदा लोगों को ही क्यों दिखाई देती हैं, जो आने वाले सुपरनैचुरल एलिमेंट्स की ओर इशारा करते हैं। इसके बाद टीजर में कई डरावने सीन्स, अजीबोगरीब किरदार और तनावपूर्ण माहौल दिखाया जाता है। आखिर में नरेश का किरदार किसी पर गोली चला देता है और टीजर एक डरावनी हंसी के साथ खत्म हो जाता है। यह टीजर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।
अभिनेता अल्लारी नरेश ने टीजर साझा करते हुए लिखा था, ''जिंदा बचकर निकलने की जरूरत नहीं है… स्वागत है पैरानॉर्मल दुनिया में।' फिल्म की क्रिएटिव टीम की बात करें तो इस फिल्म '12ए रेलवे कॉलोनी' का निर्देशन नानी कसारगड्डा ने किया है। वहीं, अनिल विश्वनाथ ने फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स भी लिखे हैं। इनके अलावा, श्रीनिवासा चित्तुरी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
फिल्म '12ए रेलवे कॉलोनी' 21 नवंबर को रिलीज होगी।
Tags12ए रेलवे कॉलोनीतेलुगु हॉरर थ्रिलरअल्लारी नरेशनानी कसारगड्डाअनिल विश्वनाथसीबीएफसी यूए सर्टिफिकेटबॉलीवुड रिलीजसोशल मीडिया ट्रेंडजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





