मनोरंजन

आयन मुखर्जी के साथ बंगला साहब गुरुद्वारे पहुंची आलिया, सिंपल सूट और नो मेकअप लुक में दिखीं खूबसूरत

Rounak Dey
15 Dec 2021 4:11 PM IST
आयन मुखर्जी के साथ बंगला साहब गुरुद्वारे पहुंची आलिया, सिंपल सूट और नो मेकअप लुक में दिखीं खूबसूरत
x
खबरों की मानें फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल हैं। फिल्म अगले साल 9 सितंबर को रिलीज हो रही है।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय एक फैन इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली गईं हैं। दिल्ली में वह अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर लॉन्च करने गईं हैं। इस दौरान उनके साथ फिल्म के निर्देशक आयन मुखर्जी और रणबीर कपूर हैं।

इवेंट में शामिल होने से पहले आलिया दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे नतमस्तक हुईं। इस दौरान उनके साथ निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। गुरुद्वारे से आलिया ने कई तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। हालांकि इन तस्वीरों में रणबीर कपूर नजर नहीं आ रहे हैं।
तस्वीरों में आलिया ग्रीन और व्हाइट सूट में में नजर आ रही हैं। उन्होंने दुपट्टे से सिर को ढक रखा है। नो मेकअप लुक में भी आलिया स्टनिंग दिख रही हैं। वहीं
अयान शर्ट, डेनिम जैकेट और जींस में कैजुअल लुक में दिखे।



अयान ने अपने सिर पर रुमाल बांध रखा है। एक तस्वीर में दोनों गुरुद्वारे के सामने पोज दे रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में दोनों सरोवर की तरफ चेहरा किए हैं। इसके साथ आलिया ने लिखा-'ੴ आशीर्वाद..आभार...प्रकाश।' आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन और मौनी राॅय हैं। खबरों की मानें फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल हैं। फिल्म अगले साल 9 सितंबर को रिलीज हो रही है।
Next Story