मनोरंजन
आलिया भट्ट के 'Live session' में पीछे दिखे शर्टलेस रणबीर कपूर, क्या अपने देखा VIDEO?
Rounak Dey
20 May 2021 10:50 AM GMT
![आलिया भट्ट के Live session में पीछे दिखे शर्टलेस रणबीर कपूर, क्या अपने देखा VIDEO? आलिया भट्ट के Live session में पीछे दिखे शर्टलेस रणबीर कपूर, क्या अपने देखा VIDEO?](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/20/1064537-137.gif)
x
दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
आलिया भट्ट का एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन चर्चा में है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि आलिया क्या बोल रही हैं लोगों का ध्यान इस पर नहीं बल्कि उनके पीछे कौन दिखा, इस पर है। आलिया जानवरों और नेचर के प्रति अपने प्यार पर बोल रही हैं, वहीं फैन्स ने पीछे रणबीर कपूर के रिफ्लेक्शन को खोज लिया और इस पर मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं।
फैन ने किए मजेदार कॉमेंट्स
आलिया के इस वीडियो में जैसे ही वह हाथी देखने की बात करती है, उनके पीछे लगे शीशे में एक रिफ्लेक्शन दिखाई देता है। आलिया के फैन्स का मानना है कि वह रणबीर कपूर ही हैं। वैसे फिजीक से वह रणबीर ही लग रहे हैं। उन्होंने शर्ट नहीं पहनी है और वेस्ट में दिख रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट में लिखा भी है कि रणबीर शर्टलेस हैं। वहीं लोग इस पर मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं।
बच्चों के साथ नहीं रहतीं नीतू कपूर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और रणबीर लॉकडाउन में साथ रहे हैं। रणबीर के कोविड पॉजिटिव होने के बाद आलिया भट्ट का टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। वहीं रणबीर की मां नीतू कपूर भी बता चुकी हैं कि वह अकेली रहती हैं। उन्हें अपनी प्रिवेसी पसंद है और उनके बच्चे उनसे मिलने के लिए आते रहते हैं।
फैन्स को 'ब्रह्मास्त्र' का इंतजार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट करीब तीन साल से डेटिंग कर रहे हैं। उनके फैन्स को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताया था कि कोरोना वायरस ना फैलता तो उनकी शादी हो गई होती। आलिया-रणबीर ने 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम किया है। दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
Next Story