मनोरंजन

आलिया भट्ट ने माँ सोनी राज़दान को किया बर्थडे विश, कहा- 'आप मेरी प्रेरणा और ताकत हैं'

Neha Dani
25 Oct 2021 9:51 AM GMT
आलिया भट्ट ने माँ सोनी राज़दान को किया बर्थडे विश, कहा- आप मेरी प्रेरणा और ताकत हैं
x
दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीता राम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राज़दान सोमवार को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और अपनी मां को अपनी प्रेरणा और ताकत बताया है।

आलिया ने सोनी राज़दान के बर्थडे के मौके पर उनकी एक पुरानी फोटो शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस थ्रोबैक फोटो वो काफी यंग दिख रही हैं। फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मां। आप मेरे जीवन के लिए मेरी प्रेरणा और ताकत हैं। मैं आपको दुनिया के हर पल खुशी और शांति की प्रार्थना करती हूं। लव यू लिटिल मामा बर्डी।'


आलिया की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्ट को अब तक इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो लीड किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की बुक माफिया क्वीन के नाम पर आधारित है। उनकी ये फिल्म अगले साल 2022 में रिलीज होगी।
इसके अलावा वो बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया मुख्य सीता का रोल निभा रही हैं। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड किरदार में नजर आएंगे। साथ ही बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। आरआरआर एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीता राम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है।


Next Story