![रणबीर कपूर संग आज सात फेरे लेंगी आलिया भट्ट, पंजाबी रीति- रिवाज से होगी शादी रणबीर कपूर संग आज सात फेरे लेंगी आलिया भट्ट, पंजाबी रीति- रिवाज से होगी शादी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/14/1587611-41.webp)
बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पंजाबी रीति- रिवाज से होने वाली इस शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। साथ ही अपनी शादी को सुपर सिक्रेट बनाए रखने के लिए दोनों ही कलाकारों और उनके परिवार की तरफ से सुरक्षा काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में फैंस को रणबीर और आलिया का इस बहुप्रतीक्षित शादी की झलक पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी करने के लिए तैयार अभिनेता रणबीर कपूर दूल्हे राजा बन राज कृष्णा बंगले से घोड़ी चढ़ अपनी बरात अपने घर वास्तु लेकर पहुंचेंगे।
हाल ही में मीडिया से बात करते हुए नीतू कपूर ने बताया कि शादी 14 अप्रैल यानी आज होने वाली है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि रणबीर और आलिया की शादी मुंबई स्थित उनके घर वास्तु से होगी।
रणबीर- आलिया की शादी को लेकर बीते कई समय से तरह- तरह की खबरें सामने आती रही है। इसी बीच हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर से शादी से जुड़ी अहम जानकारी साझा की।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल, बुधबार को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। स्टार कपल की यह शादी पंजाबी रीति- रिवाज से आयोजित की जाएगी। फैंस काफी समय से इस शादी की इंतजार कर रहे हैं। यह कपल बीते कई सालों से एक- दूसरे को डेट कर रहा है। साल 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई रणबीर- आलिया की प्रेम कहानी आज अपना एक नया सफर शुरू करने वाली है।