मनोरंजन
ओवरसाइज्ड पिंक सूट में दिखीं Alia Bhatt, एक्ट्रेस के चेहरे दिखा खूब ग्लो
Rounak Dey
24 Feb 2023 12:52 PM IST

x
प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इसमें, उनके अलावा रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आएंगे।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना अच्छे से जानती हैं। एक्ट्रेस मां बनने के 3 महीने बाद फिर से अपनी वर्किंग रुटीन में लौट आई हैं। गुरुवार रात आलिया को मुंबई में किसी काम के चलते स्पॉट किया गया, जहां वो अपने लुक से लाइमलाइट चुराती नजर आईं। अब आलिया की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो दौरान आलिया पिंक पैंटसूट में नजर आईं। ओवरसाइज्ड सूट के नीचे एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट टॉप पहना है।
इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर खूब ग्लो दिख रहा है। खुले बालों से लुक को कंप्लीट करती हुई आलिया का स्टाइल देखते ही बन रहा है।
वह कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।
काम की बात करें तो आलिया भट्ट, करण जौहर की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इसमें, उनके अलावा रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आएंगे।
Next Story





