मनोरंजन

ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
9 May 2022 8:33 AM IST
ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, सामने आई ये वजह
x

नई दिल्ली: फैंस के दिलों पर राज करने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों हेटर्स के निशाने पर हैं. यूं तो आलिया को हमेशा ही लोगों का बेशुमार प्यार मिलता है, लेकिन आलिया के शुगर कंटेंट प्रोडक्ट्स को एंडोर्स करने पर कई लोग उनसे नाराज नजर आ रहे हैं और उन्हें इस बात के लिए खरी-खोटी सुना रहे हैं.

दरअसल, आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ में शुगर को अपनी डाइट से काफी दूर रखती हैं. आलिया जब अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में आई थीं तो उन्होंने बताया था कि शुगर सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक है.
शुगर प्रोडक्ट्स को लेकर आलिया के इसी रुख पर लोग नाराज नजर आ रहे हैं. आलिया कई ऐसे विज्ञापन करती हैं, जिसके चलते शुगर ड्रिंक और शुगर प्रोडक्ट्स को एंडोर्स करने पर लोग आलिया पर भड़क रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स आलिया के दो अलग वीडियो को शेयर करके उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं. एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि द कपिल शर्मा शो में जब आलिया को शुगर वाली कॉफी दी गई, तो वो एक सिप लेते ही शॉक्ड हो जाती हैं और हैरानी से कहती हैं- इसमें शुगर डाला है. कपिल कहते हैं थोड़ा सी डाली है. लेकिन आलिया शुगर वाली कॉफी पीने से साफ इनकार कर देती हैं. आलिया आगे कहती हैं अच्छा नहीं है शुगर. आलिया ये भी कहती हैं- शुगर नहीं खाना चाहिए, अगर खा रहे हो तो फलों के रूप में खाओ.
वहीं, यूजर्स द्वारा शेयर किए गए एडवर्टाइजमेंट वीडियो में आलिया शुगर प्रोडक्ट्स को एंडोर्स करती दिख रही हैं. ऐसे में कई यूजर्स आलिया भट्ट पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं.
एक यूजर ने आलिया के दोनों वीडियो शेयर करके उन्हें ट्विटर पर टैग भी किया है. यूजर ने वीडियो के साथ लिखा- पैसों के लिए कुछ भी.
एक दूसरे यूजर ने आलिया भट्ट पर भड़कते हुए लिखा- पैसों के लिए ये लोग पॉइजन भी बेच सकते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story