मनोरंजन
रणबीर कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट? फोटो शेयर करते हुए दी खुशखबरी
Rounak Dey
27 Jun 2022 5:55 AM GMT
![रणबीर कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट? फोटो शेयर करते हुए दी खुशखबरी रणबीर कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट? फोटो शेयर करते हुए दी खुशखबरी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/27/1730649-99.gif)
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कमेंट्स सेक्शन में मैसेज ड्रॉप करते हुए बधाई दी है।
Alia Bhatt is Pregnant: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। महज कुछ देर पहले आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए आलिया भट्ट ने जानकारी दी है कि वो रणबीर कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। आलिया की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दो महीने बाद आई है, जब दोनों ने अपने बांद्रा स्थित घर में शादी की थी। रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।
आलिया भट्ट ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की। अपने अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट से एक तस्वीर साझा करते हुए आलिया ने फोटो को कैप्शन दिया, 'हमारा बच्चा ….. जल्द ही आ रहा है।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोटो में आलिया भट्ट के साथ उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो देखने के बाद रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कमेंट्स सेक्शन में मैसेज ड्रॉप करते हुए बधाई दी है।
Next Story