मनोरंजन

आलिया भट्ट बस की छत पर गिरते-गिरते बचीं, देखे वीडियो

Neha Dani
26 Feb 2022 5:06 AM GMT
आलिया भट्ट बस की छत पर गिरते-गिरते बचीं, देखे वीडियो
x
फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' का अडॉप्टेशन है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) 25 फरवरी को बडे़ पर्दे पर रिलीज हो चुकी हैं। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। ऐसे में एक्ट्रेस जोरशोर से फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। देर रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। आलिया भट्ट शुक्रवार को मुंबई की सड़कों (Alia Bhatt In Street Of Mumbai) पर लोगों से फिल्म देखने की अपील करती नजर आई। ऐसे में आलिया कभी लोगों के बीच पहुंचकर मूवी का डायलॉग बोल रही हैं, कभी उनसे रिव्यू जान रही है। तो एक बार तो वो बस की छत पर गिरते-गिरते भी बचीं।



उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनी है। उनका स्टनिंग लुक देखते ही बन रहा है। वो बस की छत पर है, जहां फिल्म के पोस्टर के साथ नमस्ते वाला पोज दे रही हैं, तभी अचानक बस रुकती है और आलिया का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो लड़खड़ा जाती हैं। वहां मौजूद लोग तुरंत उन्हें संभालने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन वो खुद को गिरते-गिरते बचा लेती हैं।
इस वीडियो में आलिया भट्ट मुंबई के प्रसिद्ध सिनेमा, गेयटी गैलेक्सी पहुंची थी। जैसे ही आलिया लोकेशन पर पहुंची, उनकी कार के आस-पास लोगों की भीड़ लग गई। दर्शकों ने इतनी गर्मजोशी के साथ आलिया का स्वागत किया कि अभिनेत्री खुदको रोक नहीं पाईं और अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देने का फैसला किया। अभिनेत्री कार की छत से बाहर आईं और उन्होंने प्रशंसक की प्रतिक्रिया को स्वीकार किया। आलिया ने गंगूबाई का प्रसिद्ध नमस्कार वाला पोज दिया और फिल्म की प्रसिद्ध पंक्ति, "इज़्ज़त से जीने का... किसी से डरने का नहीं" का भी दोहराया।
आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' देखने को बाद एक्ट्रेस की होने वाली सास यानी एक्ट्रेस नीतू कपूर का रिव्यू भी सामने आया। नीतू कपूर ने अपनी पोस्ट के जरिए आलिया की तारीफ की और लोगों से फिल्म को देखने की अपील भी की। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आलिया के अलावा अजय देवगन, विजय राज, शान्तनू महेश्वरी और सीमा पाहवा भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' का अडॉप्टेशन है।


Next Story