मनोरंजन

आलिया भट्ट ने शेयर की बच्ची की फोटो, आई यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़

Neha Dani
16 Feb 2023 9:17 AM GMT
आलिया भट्ट ने शेयर की बच्ची की फोटो, आई यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़
x
अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी और नवंबर में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया।
बी-टाउन कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नवंबर 2022 में बेटी राहा का स्वागत किया। हालांकि, अब तक कपल ने अपनी लाडली का चेहरा रिवील नहीं किया है। फैंस राहा की एक झलक देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच आलिया ने एक क्यूट बेबी की तस्वीर शेयर की है, जिस पर लोगों के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं। इन्हीं में से एक फोटो में एक प्यारी सी बच्ची पिंक आउटफिट में नजर आ रही है। सिर पर पिंक कलर का हेयरबैंड लगाए और पैर में शूज पहने वह बेहद क्यूट लग रही है। इस बच्ची को देखते कमेंट सेक्शन में यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
फैंस लगातार कमेंट कर यही कह रहे हैं कि उन्हें लगा यह राहा की तस्वीर है।
तो आपको बता दें, ये तस्वीर आलिया की बेटी राहा की नहीं है। एक्ट्रेस इस बेबी की फोटो शेयर कर कैप्शन में बच्चों के कपड़े को प्रमोट कर रही हैं।
बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी और नवंबर में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया।


Next Story