मनोरंजन

आलिया भट्ट ने शेयर किया अपना वीडियो, फिल्म के गाने पर थिरकीं

Neha Dani
5 Feb 2023 4:15 AM GMT
आलिया भट्ट ने शेयर किया अपना वीडियो, फिल्म के गाने पर थिरकीं
x
'हार्ट ऑफ स्टोन' साल 2023 में रिलीज होने वाली है। उधर, रणबीर कपूर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' और फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आलिया भट्ट आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज फैंस को दिखाती रहती हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, आलिया भट्ट कार्डियो एक्सरसाइज कर रही हैं और इस दौरान वह अपने पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म के गाने पर इंजॉय कर रही हैं।



आलिया भट्ट ने शनिवार की शाम को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट कार्डियो एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अपने पति रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के गाने 'तेरे प्यार में' इंजॉय करती कर रही हैं। आलिया भट्ट ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, फिलहाल, 'हम तो सिर्फ कार्डियो के प्यार में भीगे भीगे।' आलिया भट्ट के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक रिएक्शन दे रहे हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने करीब चार साल की डेटिंग के बाद बीते साल 2022 के अप्रैल में शादी की थी। वहीं, बीते साल नवंबर में ये कपल बेटी राहा का पैरेंट्स बना है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आए दिन अपनी बेटी राहा को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और फिल्म 'जी ले जरा' में काम करती दिखाई देंगी। वहीं, आलिया भट्ट की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' साल 2023 में रिलीज होने वाली है। उधर, रणबीर कपूर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' और फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे।
Next Story