मनोरंजन

अंडरवॉटर बिकिनी में दिखीं आलिया भट्ट, इंटरनेट का बढ़ा पारा

Shubhra Nandy
21 March 2021 6:17 AM IST
अंडरवॉटर बिकिनी में दिखीं आलिया भट्ट, इंटरनेट का बढ़ा पारा
x
आलिया भट्ट ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | आलिया भट्ट ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अंडरवॉटर बोल्ड फोटोशूट शेयर कर आलिया ने अपने फैन्स का दिल जीत लिया है। आलिया भट्ट ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, ये मेरा सबसे शानदार दिन था। इसके साथ ही आलिया ने सैड फेस वाला इमोजी शेयर किया है। अब सोशल मीडिया पर आलिया की फोटो धड़ल्ले से वायरल हो रही है । फैन्स आलिया की इस पोस्ट को लाइक उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अंडरवॉटर बोल्ड फोटोशूट में आलिया भट्ट बिकिनी में नजर आ रही है। तस्वीर में आलिया पानी के अंदर तैरती हुई नजर आ रही हैं। फोटो में आलिया का पोज एक जलपरी की तरह लग रहा है। येलो और ग्रे कलर की बिकिनी में आलिया बेहद हॉट लग रही हैं। पोस्ट पर फैंस मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
शाहरुख खान, सुहाना-आर्यन-अबराम नहीं बल्कि इस खास के बेहद करीब हैं गौरी खान

एक यूजर ने लिखा, 'जलपरी'। दूसरे ने लिखा, 'क्या मैं सपना देख रहा हूं।' गॉर्जियस, ब्यूटीफूल लिखने के साथ ही साथ यूजर्स फायर और हर्ट इमोजी बनाकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के इतने दिनों बाद कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी
इससे पहले आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वह केवल दो हाथ दिखाई दिये थे। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'काफी ज्यादा मिस कर रही हूं'। इसके साथ ही कैप्शन में एक्ट्रेस ने इनफिनिटी और हार्ट के इमोजी भी बनाए हैं। फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स करने लगे थे कि ये रणबीर और आलिया हैं जो एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में दोनों का चेहरा नहीं दिखाई दिया था।

आलिया के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो बता दें कि आलिया रणबीर के संग पहली बार स्क्रिन शेयर करने जा रही हैं। इन दोनों को एक साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से पहले रणबीर, आलिया के संग इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मौजूदा समय में रणबीर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के चलते इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रुक गई है।
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'के के साथ ही साथ आलिया डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई कठियावाड़ी' की शूटिंग में बिजी थीं। लेकिन, भंसाली का भी टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इस फिल्म की शूटिंग भी कुछ दिनों के लिए टाल दी गई है।


Next Story