मनोरंजन

आदित्य सील और अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी में Alia Bhatt का धमाल, देखे तस्वीर

Neha Dani
21 Nov 2021 2:31 AM GMT
आदित्य सील और अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी में Alia Bhatt का धमाल, देखे तस्वीर
x
जिसमें सबकी नजरें आलिया भट्ट पर थम गईं

इन दिनों फिल्म और टीवी जगत में शादी का सीजन जोरों पर है। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे और अब अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan ) और आदित्य सील (Aditya Seal) शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों आज 21 नवंबर को ही शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले बीती रात भव्य संगीत का कार्यक्रम हुआ, जहां फिल्मी इंडस्ट्री से तमाम सितारे इस फंक्शन का हिस्सा बने। संगीता समारोह के कई खूबसूरत वीडियो सामने आए हैं, जिसमें आलिया भट्ट और अन्य ऐक्ट्रेस मंच पर डांस करती नजर आ रही हैं।

अनु्ष्का रंजन की संगीत सेरिमनी का यह खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें होनेवाली दुल्हन के साथ उनकी बहन अकांक्षा रंजन, आलिया भट्ट और वाणी कपूर रानी मुखर्जी के गाने पर डांस कर रही हैं। य़े सभी रानी मुखर्जी की फिल्म 'साथिया' के गाने 'छलका छलका रे कलसी का पानी' पर खूबसूरत डांस करती दिख रही हैं।
इससे पहले मेहंदी समारोह पर भी आलिया भट्ट ने भीड़ में खूब तहलका मचाया था। पंजाबी भांगड़े पर कुछ इस तरह थिरकती दिखीं ऐक्ट्रेस।
अनुष्का रंजन की संगीत पर तो कई ऐक्ट्रेसेस पहुंचीं, जिनपर सबकी निगाहें थमीं वह थीं आलिया भट्ट
अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंध रही हैं। इससे पहले प्री-वेडिंग का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। (All Pics: Yogen Shah)
अनुष्का रंजन अपने बॉयफ्रेंड आदित्य सील के साथ शादी रचाने जा रही हैं।


इससे पहले मेहंदी और संगीत का जोरदार फंक्शन रखा गया और वहीं 20 को संगीत समारोह का आयोजन किया गया।
संगीत सेरिमनी के कई खूबसूरत वीडियो और तस्वीरें सामने आईं।


लेटेस्ट तस्वीरें अनुष्का की संगीत सेरिमनी की हैं, जहां भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर से लेकर आलिया भट्ट और सुज़ैन खान भी पहुंची थीं।
हालांकि, शादी के इस फंक्शन में सितारों का हुजूम उमड़ा नजर आया।
लेकिन जिनपर सबकी निगाहें थमी रहीं वह थीं आलिया भट्ट।


आलिया भट्ट अनुष्का रंजन की बेस्ट फ्रेंड हैं और संगीत के इस फंक्शन में वह हर जगह छाई रहीं।
आलिया की इस मौके की ढेरों तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह काफी दिलकश दिख रही हैं।
आलिया भट्ट ने वहां मौजूद कैमरे के सामने खूब जमकर पोज़ दिए।
बता दें कि संगीत सेरिमनी से पहले भी प्री वेडिंग के कई कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं, जिनमें अनुष्का रंजन की फ्रेंड्स खूब जमकर धमाल मचाती दिख रही हैं।

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट भी इस खास मौके पर नजर आईं। आदित्य सील और अनुष्का की संगीत सेरेमनी में आलिया ने अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया।



Anushka Aditya Sangeet: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के अभिनेता आदित्य सील (Aditya Seal) और अभिनेत्री अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) की ग्रैंड वेडिंग का जश्न चल रहा है. शनिवार रात इनकी संगीत सेरेमनी हुई जिसमें सबकी नजरें आलिया भट्ट पर थम गईं

.



Next Story