मनोरंजन

आलिया भट्ट ने ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन में लूटी महफिल, दिए कमाल के पोज़

Rani Sahu
16 Feb 2022 3:45 PM IST
आलिया भट्ट ने ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन में लूटी महफिल, दिए कमाल के पोज़
x
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन में कमाल के पोज़ दिए

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन में कमाल के पोज़ दिए। इस दौरान मिड्रिफ-बारिंग गाउन में आलिया ने अपने बॉडी कर्व्स को जमकर फ्लॉन्ट किया, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये तस्वीरें।

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज का इंतजार कर रही हैं और जोर-शोर से इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं।
आलिया भट्ट ने डिजाइनर हाउस डोल्चे एंड गब्बाना के लिए म्यूज की भूमिका निभाई और फिल्म फेस्टिवल के लिए एक शानदार गाउन को चुना।
आलिया भट्ट का ये ऑफ-शोल्डर गाउन उन पर काफी जच रहा था।
फैशन स्टाइलिस्ट अमी पटेल द्वारा स्टाइल की गई, आलिया ने अपने कर्ल बालों को लहराते हुए खुला छोड़ दिया।
मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी की मदद से, आलिया ने न्यूड आईशैडो, मस्कारा से लदी पलकें, कंटूरेड गाल और सॉफ्ट रेड लिपस्टिक के शेड के साथ खुद को तैयार किया।
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आते हैं।
Next Story