मनोरंजन

पति रणबीर कपूर संग डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट, फैंस को जल्द मिल सकती है खुशखबरी!

Rounak Dey
6 Nov 2022 5:16 AM GMT
पति रणबीर कपूर संग डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट, फैंस को जल्द मिल सकती है खुशखबरी!
x
इस तस्वीर के सामने आने के बाद आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।
Alia Bhatt Admit in Hospital: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट ने शादी के कुछ महीने बाद ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस का बता दिया था कि वो मां बनने वाली है। इसके बाद आलिया भट्ट कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कर चुकी हैं। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है। उनकी कुछ तस्वीरें तो ऐसी भी रही हैं, जो आज भी खूब वायरल हो रही है। इसी बीच अब आलिया भट्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे जानने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस काफी खुश हो जाएंगे।
अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने इसी साल 2022 के अप्रैल महीनें मे बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी कि वो मां बनने वाली है। इसके बाद फैंस उनके होने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे है। इसी बीच अब आलिया भट्ट की डिलीवरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट एच एन रिलायंस अस्पताल में अपनी डिलीवरी के लिए परिवार के साथ पहुंच चुकी हैं। अब इसी भी समय फैंस के सामने खुशखबरी आ सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था आलिया भट्ट के बच्चे का जन्म शाहीन भट्ट के बर्थडे के आस-पास होगा। लेकिन अब ये रिपोर्ट गलत साबिक हो रही है।
आलिया ने फोटो शेयर कर दी थी जानकारी
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर जानकारी दी थी कि वो मां बनने वाली है। इस तस्वीर में उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।

Next Story