मनोरंजन

आलिया भट्ट पहुंची अनुष्का रंजन की मेहंदी सेरेमनी में, एक्ट्रेस वाणी कपूर ने स्टनिंग लुक से मचाया धमाल

Gulabi
20 Nov 2021 1:05 PM GMT
आलिया भट्ट पहुंची अनुष्का रंजन की मेहंदी सेरेमनी में, एक्ट्रेस वाणी कपूर ने स्टनिंग लुक से मचाया धमाल
x
आलिया भट्ट पहुंची अनुष्का रंजन की मेहंदी सेरेमनी में
अनुष्का रंजन कपूर ने अपनी महंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीड‍ियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं। इनमें दुल्हन की खास दोस्त आल‍िया भट्ट और वाणी कपूर दिखाई दे रही हैं। अपने इस खास फंक्शन पर अनुष्का ने लाइट ब्लू शेड कलर का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था। इसी के साथ अपने लुक को कम्पलीट कसरते हुए खुले बालों में अनुष्का शानदार लग रही थीं। इस फंक्शन में अनुष्का की सहेलियां भी कम नहीं लग रही थी।
उनकी पहली फ्रेंड आल‍िया भट्ट ने रेड ब्लाउज के साथ एंब्रॉयडरी वर्क वाला पलाजो पैंट और दुपट्टा लिया हुआ था। तो वही दूसरी ओर वाणी कपूर, अनुष्का रंजन कपूर की ब्राइड्समेड बनी थी। वाणी ने पीच कलर का लहंगा पहना था और कानों में स्टोन स्टडेड ईयर‍िंग्स डेल हुए थे। अपने लुक को कम्पलीट करते हुए वाणी ने माथे पर बिंदी और हाफ टाइड हेयरस्टाल बनाया हुआ था,जिसमे वह कहर ढा रही थीं।
दरअसल अनुष्का रंजन अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर आद‍ित्य सील से शादी कर रही हैं। आद‍ित्य ने भी अपनी होने वाली दुल्हन के नाम की मेहंदी हाथो पर लगाते हुए एक तस्वीर शेयर की हैं। इस फोटो में आद‍ित्य नेवी ब्लू कुर्ता पहने अपने हाथों पर लगाई मेहंदी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी इस तस्वीर को शेयर किया है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि अनुष्का और आद‍ित्य की शादी 21 नवंबर को होने वाली है। जब महंदी सेरेमनी में इतना धमाल देखने को मिल रहा है, तो सोचिए शादी में कितना धामल मचेगा।
Next Story