मनोरंजन

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर करेंगे शादी, इतनी खास होगी सिक्योरिटी

jantaserishta.com
10 April 2022 1:18 PM IST
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर करेंगे शादी, इतनी खास होगी सिक्योरिटी
x

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह नजर आ रहा है. बॉलीवुड के ये पावर कपल आखिरकार सात फेरे लेने को तैयार हैं. दोनों ही एक्टर्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. ऐसे में जाहिर है फैंस भी जानना चाहेंगे कि आखिर उनके फेवरेट कपल कैसे शादी कर रहे हैं.

बता दें कि शादी को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. शादी में सिक्यॉरिटी को लेकर लगभग एक महीने पहले से प्लानिंग चल रही है, ताकि शादी के वक्त किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए. महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट ने शादी की सिक्यॉरिटी की तैयारी पर एक्सक्लूसिव बातचीत की है.
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल भट्ट ने कहा- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में सिक्यॉरिटी की जिम्मेदारी युसूफ भाई ने संभाली है, जिनकी मुंबई की बेस्ट सिक्यॉरिटी फोर्स '9/11' एजेंसी है. शादी में सिक्यॉरिटी के लिए उन्हें हायर किया गया है. इस एजेंसी से लगभग 200 बाउंसर्स बुलाए गए हैं. मेरी टीम के भी 10 लड़के भेजे जाएंगे.
राहुल भट्ट ने आगे बताया- सिक्यॉरिटी गार्ड्स को लेकर एक्टर्स और उनके परिवार की ओर से खास रिक्वायरमेंट रखी गई थी. उनका कहना था कि गार्ड्स की पर्सनैलिटी अच्छी होनी चाहिए, ताकि सभी प्रभावशली लगें. डिप्लोमैटिक हों, इंग्लिश स्पीकिंग, बहुत ही विनम्र स्वाभाव वाले और नॉन स्मोकर हों.
राहुल आगे बताते हैं- दोनों जगहों चेंबूर के आरके स्टूडियो और वास्तु में गार्ड्स तैनात किए जाएंगे. ड्रोन के काउंटरमेजर्स भी लिए गए हैं. हर गेस्ट के साथ रोविंग पेट्रोल ऑफिसर रखे जाएंगे. सिक्यॉरिटी को लेकर तगड़ी प्लानिंग की गई है. मैं भी सिक्यॉरिटी की देखरेख करूंगा, एक भाई का फर्ज निभाऊंगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story