मनोरंजन
आलिया भट्ट देने वाली है जुड़वा बच्चों को जन्म, तो ये है इतने बड़े बेबी बंप का राज!
Rounak Dey
16 July 2022 4:39 AM GMT

x
उनकी और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी है जो कि धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है।
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर जब से अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है, फैंस खुशी से झूम उठे हैं। अपनी फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में बिजी रणबीर कपूर को लोग लगातार बधाइयां दे रहे हैं। इस गुड न्यूज से पूरी भट्ट और कपूर फैमिली खुश है। आलिया भी कुछ दिनों पहले ही अपनी हॉलीवुड की फिल्म स्टोन ऑफ हार्ट की शूटिंग खत्म करके वापस लौटीं हैं। इस दौरान लोगों ने एयरपोर्ट पर आलिया का बेबी बंप देख सवाल पूछने शुरू कर दिए।
शादी के दो महीने बाद ही आलिया का बड़ा सा बेबी बंप देख हर कोई हैरान है कि ये कैसे हो सकता है। जहां आलिया के लौटने से रणबीर और सास नीतू कपूर काफी खुश थे तो वहीं फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने अपने कयास लगने शुरू कर दिए। इंस्टा बॉलीवुड के मुताबिक आलिया जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। इस खबर की पुष्टि हम नहीं कर रहे और इसकी कोई आधिकारिक जानकारी भी नहीं है।
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो शादी के तीन महीने के अंदर ही इतना बड़ा बेबी बंप होने की वजह जुड़वा बच्चे भी हो सकते हैं। आलिया फिलहाल अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं। इस में आलिया भट्ट के साथ उनके पति रणबीर कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसके साथ-साथ मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन भी नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही खबर आई कि इस फिल्म में शाह रुख खान भी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसके अलावा उनके पास लव रंजन की एक अनाम फिल्म भी है। दूसरी तरफ आलिया की बात करें तो वो बतौर प्रोड्यूसर फिल्म 'डार्लिंग्स' से डेब्यू करने वाली हैं इसके अलावा उनकी और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी है जो कि धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है।
Next Story