मनोरंजन

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को छोड़कर किसी और के साथ किया स्पेशल डिनर, इस तस्वीर के कारण चर्चा हुई गर्म

jantaserishta.com
6 Feb 2021 11:33 AM IST
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को छोड़कर किसी और के साथ किया स्पेशल डिनर, इस तस्वीर के कारण चर्चा हुई गर्म
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेज में से एक आलिया भट्ट, अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. आलिया ने काफी कम वक्त में साबित कर दिया है कि वो एक बेमिसाल अदाकारा हैं. वैसे आलिया सिर्फ फिल्मों की वजह से ही नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. हाल ही में आलिया किसी स्पेशल के साथ डिनर डेट पर गई थीं, जिसकी फोटो अब सामने आ गई है.

रणबीर नहीं इस स्पेशल इंसान संग थी आलिया की डेट
हाल ही में आलिया डिनर डेट पर गई थीं, लेकिन उनकी यह डिनर डेट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर नहीं बल्कि किसी और के साथ थी. असल में आलिया अपनी बड़ी बहन शाहीन भट्ट के साथ डिनर डेट पर गई थीं. खुद शाहीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में रेड ड्रेस में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.




2020 में शादी की थी तैयारी?
बता दें कि आलिया और उनकी बहन शाहीन के बीच खूब प्यार हैं. दोनों बहनें साथ रहती हैं और अक्सर साथ लंच और डिनर पर जाती हैं. रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट के रिश्ते की बात करें तो दोनों कई बार इस बात को जाहिर भी कर चुके हैं कि वे दोनों रिलेशन में हैं. कुछ समय पहले खबरें आ रही थीं कि रणबीर और आलिया साल 2020 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं, जबकि अब कहा जा रहा है कि दोनों का फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है.
इस बारे में रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था. रणबीर ने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद संग बातचीत में कहा था कि अगर कोरोना वायरस ना आया होता तो वह 2020 में ही आलिया से शादी कर चुके होते. हालांकि महामारी के चलते उनका प्लान कैंसिल हो गया. अभी वह आगे के लिए कुछ नहीं रह सकते हैं, लेकिन वह शादी के बारे में सोच जरूर रहे हैं.
संजय लीला भंसाली की फिल्म में आलिया
बात आलिया के फिल्मी करियर की करें तो फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था. आलिया ने कई फिल्मों जैसे राजी, डियर जिंदगी संग अन्य में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. आलिया जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया भट्ट, फिल्म आरआरआर में भी काम कर रही हैं. आरआरआर का निर्देशन बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली कर रहे हैं. इन दिनों आलिया, संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story