मनोरंजन

Alia Bhatt से नहीं उतर रहा व्हाइट का खुमार, ओवरसाइज़्ड ब्लेज़र में दिए किलर पोज़

Rounak Dey
9 March 2022 2:20 PM IST
Alia Bhatt से नहीं उतर रहा व्हाइट का खुमार, ओवरसाइज़्ड ब्लेज़र में दिए किलर पोज़
x
तस्वीरों के लिए इसे एक सफेद ओवरसाइज़्ड ब्लेज़र के साथ पेयर किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार फिर व्हाइट ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो एक बॉस लेडी की तरह पोज़ देती नजर आ रहीं हैं। व्हाइट ब्लेज़र में आलिया का स्टाइल और स्वैग देखने लायक है।

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की सफलता का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। हाल ही में आलिया ने व्हाइट को-ऑर्ड सेट में अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर कर धमाल मचा दिया है।
आलिया भट्ट ने एक व्हाइट शॉर्ट ड्रेस चुनी और तस्वीरों के लिए इसे एक सफेद ओवरसाइज़्ड ब्लेज़र के साथ पेयर किया।



आलिया भट्ट ने गोल्ड इयररिंग्स और रिंग्स के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया। न्यूड आईशैडो, मस्कारा से लदी पलकें, कंटूरेड गाल और न्यूड लिपस्टिक के शेड में आलिया ने लुक को परफेक्शन तक पहुंचा दिया।
कैमरे के लिए पोज़ देते हुए आलिया ने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा।
सोशल मीडया पर आलिया भट्ट के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।


Next Story