मनोरंजन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बचपन की फोटोज वायरल, फैंस बोल रहे किसके जैसा होगा बेबी

Rounak Dey
28 Jun 2022 3:44 PM IST
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बचपन की फोटोज वायरल, फैंस बोल रहे किसके जैसा होगा बेबी
x
आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी है। बीते दिन ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज दी है। आलिया ने रणबीर के साथ अस्पताल से फोटो शेयर की थी जिसमें टीवी स्क्रीन पर बेबी को दोनों देख रहे हैं। हालांकि स्क्रीन पर आलिया ने हार्ट इमोजी लगाया है जिससे टीवी की स्क्रीन क्लियर नहीं दिख रही। फोटो शेयर कर आलिया ने लिखा, हमारा बेबी...जल्द आ रहा है। आलिया की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने उन्हें बधाई दी।

बचपन की फोटोज वायरल

इसी बीच आलिया और रणबीर के बचपन की फोटो वायरल हो रही है। दोनों की बचपन की क्यूट फोटोज वायरल हो रही हैं। फोटो वायरल होने के बाद फैंस कमेंट कर रहे हैं कि दोनों का आने वाला बेबी किसकी तरह क्यूट होगा।

शादी के 2 महीने बाद प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की अप्रैल में शादी हुई थी। दोनों ने प्राइवेट शादी की थी जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे। अब शादी के 2 महीने बाद आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है।


ब्रहमास्त्र में आएंगे नजर
आलिया और रणबीर अब फिल्म ब्रहमास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग से पहले दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ था और फिर फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ दोनों का प्यार भी बढ़ता गया। 9 सितंबर को फिल्म रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में हैं।


Next Story