मनोरंजन

Alia Bhatt:आलिया भट्ट ने शुरू की 'अल्फा' की शूटिंग

Bharti Sahu 2
11 July 2024 10:10 AM IST
Alia Bhatt:आलिया भट्ट ने शुरू की अल्फा की शूटिंग
x
Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग स्पाई फिल्म अल्फा की शूटिंग शूरू हो चुकी है. आलिया को हाल ही में शूटिंग के लिए स्टूडियो जाते हुए स्पॉट किया गया. आलिया ने फिल्म में अपने रोल के लिए 4 महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है. एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें आलिया सेट पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लू पैंट पहनी हुई है. इस दौरान उनके साथ एक क्रू भी है, जो उनकी छतरी पकड़े हुए है.
Next Story