मनोरंजन

'RRR' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची एक्ट्रेस आलिया भट्ट, निर्देशक के साथ वायरल हुई ये तस्वीरें

Shubhra Nandy
7 Dec 2020 1:49 PM IST
RRR की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची एक्ट्रेस आलिया भट्ट, निर्देशक के साथ वायरल हुई ये तस्वीरें
x
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म RRR की शूटिंग शुरु हो गई है, कोरोना की वजह से फिल्म थोड़ी देर के लिए रोक दे दी गई थी.

जनता से रिश्ता वेबडेसक| आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म RRR की शूटिंग शुरु हो गई है, कोरोना की वजह से फिल्म थोड़ी देर के लिए रोक दे दी गई थी. ऐसे में फिल्म से जुड़ने के लिए आलिया रविवार को हैदराबाद के लिए निकल गईं. रविवार को उन्हें मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां से उनकी कुछ खास तस्वीरें वायरल हुई हैं.

रविवार को आलिया भट्ट इस फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई से हैदराबाद रवाना हो गई हैं. रविवार को उन्हें मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा था. आलिया की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

दर्शक इस फिल्म से 'बाहुबली' जैसा मनोरंजन चाहते हैं इसलिए वे इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर,राम चरण,अजय देवगन,आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस अहम भूमिकाओं हैं.

बता दें, फिल्म 'बाहुबली' के बाद, एसएस राजामौली इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और इसमें टॉलीवुड के सुपरस्टार जेएनटीआर और राम चरण तेजा पहली बार एक साथ दिखाई देंगे. फिल्म कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा.













Next Story