मनोरंजन

आलिया और अल्लू अर्जुन ने जीता बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का ख़िताब

Tara Tandi
25 Aug 2023 9:10 AM GMT
आलिया और अल्लू अर्जुन ने जीता बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का ख़िताब
x
सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हो गई है। कल 24 अगस्त को सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 69वें फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुरस्कारों की घोषणा की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। आलिया भट्ट ने यह अवॉर्ड संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपने दमदार अभिनय के लिए जीता है। फिल्म को बेस्ट डायलॉग की कैटेगरी में अवॉर्ड भी मिला है. और अल्लू अर्जुन बेहतरीन अभिनेता बन गए है। अल्लू अर्जुन को फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है।
,विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया है। वहीं मिमी के लिए कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस और पंकज त्रिपाठी बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर बने हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' को स्पेशल जूरी अवॉर्ड दिया गया है। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा द राइज' का नाम भी शामिल है। आर.माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है।
वहीं, ब्लॉकबस्टर हिट आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म चुना गया है। विजेताओं की घोषणा करने से पहले सूचना एवं प्रसारण विभाग की अतिरिक्त सचिव नीरजा शेखर ने मीडिया को बताया कि 28 भाषाओं में कुल 280 फीचर फिल्में और 23 भाषाओं में 158 गैर-फीचर फिल्में विचार के लिए प्राप्त हुई थीं। नेशनल अवॉर्ड्स में भी साउथ फिल्म 'आरआरआर' का जलवा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्कर जीतने के बाद इस फिल्म ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं।
,राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सिनेमा जगत में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए दिये जाते हैं। कला जगत और संस्कृति में कलाकारों के लिए यह सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इस साल भी कई फिल्मों और कलाकारों को केंद्रीय और क्षेत्रीय सिनेमा जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए चुना गया है।
Next Story