मनोरंजन
सोनाली फोगाट के निधन से अली गोनी को लगा झटका, जैस्मिन भसीन बोलीं- वो बहुत स्ट्रॉन्ग...
Rounak Dey
24 Aug 2022 5:01 AM GMT

x
वहीं हिमांशी खुराना ने लिखा, 'हैरान हुई!! उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति। सोनाली फोगाट।'
बिग बॉस 14' में नजर आ चुकी बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट के निधन से आज मनोरंजन और राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई। सोनाली का गोवा में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। महज 42 की उम्र में एक्ट्रेस के निधन की खबर सुन सबके होश उड़ गए और सभी उन्हें टूटे दिल से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच उनकी को-कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनाली की को-कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन ने कहा, 'आज सुबह मैं इस खबर से उठी हूं। ये बहुत शॉकिंग है। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं अपनी फीलिंग्स को कैसे व्यक्त करूं। वो मुझे और अली को बहुत प्यार करती थीं। वो बहुत स्ट्रॉन्ग, स्वीट और एक बेहतरीन इंसान थीं। मैं उन्हें टीवी शो टशन-ए-इश्क के समय से जानती थी। वो बहुत एंबिशियस थीं। वो महिलाओं और समाज के लिए बहुत कुछ करना चाहती थीं।'
वहीं अली गोनी को भी सोनाली के निधन से बड़ा झटका लगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक टूटे दिल वाली इमोजी पोस्ट कर अपना हाल बयां कर दिया। बता दें सोनाली बिग बॉस में अली को खूब पसंद करती थीं। 'बिग बॉस 14' से बाहर आने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके और अली के रिश्ते से उनकी फैमिली को कोई दिक्कत नहीं है।
जैस्मिन और अली के अलावा रुबीना दिलाइक ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। सोनाली फोगट भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
वहीं हिमांशी खुराना ने लिखा, 'हैरान हुई!! उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति। सोनाली फोगाट।'
Next Story