मनोरंजन

Ali Goni ने जैस्मिन भसीन के जन्मदिन पर शेयर किया video

Tara Tandi
28 Jun 2021 11:42 AM GMT
Ali Goni ने जैस्मिन भसीन के जन्मदिन पर शेयर किया video
x
टेलीविजन अभिनेत्री जैस्मिन भसीन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टेलीविजन अभिनेत्री जैस्मिन भसीन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उनके तमाम फैंस और दोस्त उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो वहीं उनके खास दोस्त अली गोनी कैसे पीछे रहते। अली गोनी ने अपनी लेडी लव को एक स्पेशल वीडियो के जरिए बर्थडे विश किया है।

अली गोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में जैस्मिन के बर्थडे पर अली ने एक खास वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो अली और जैस्मिन का Bigg Boss 14 के दौरान का है। जिसमें दोनों की क्यूट कैमिस्ट्री नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ अली ने जैस्मिन को बर्थडे विश किया है।

इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए अली ने कैप्शन में लिखा, 'मैं ये वीडियो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि यह शो खास था, हम 24/7 साथ थे और हमें बहुत सी चीजों का एहसास हुआ। हमेशा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान।' अली और जैस्मिन के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
वहीं जैस्मिन भसीन के बर्थडे पर अली ने रात 12 बजे दोस्तों के साथ मिलकर उनका केक भी कटवाया था। उस दौरान अली गोनी इंस्टाग्राम पर लाइव भी हुए थे। अली ने ये भी बताया था कि वो और जैस्मिन आज अपने फैंस के लिए साथ में लाइव आएंगे।
बता दें कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन बिग बॉस 14 में नज़र आए थे। जिसके बाद अली और जैस्मिन की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई। दोनों ने बिग बॉस हाउस में ही एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार किया था। अब फैंस को इस बात का इंतज़ार है कि दोनों शादी कब करेंगे? लेकिन अली और जैस्मिन का कहना है कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। वो अभी अपनी लव लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।


Next Story